Bhopal News : फिजियोथेरेपिस्ट महिला चिकित्सक लव जिहाद की बनीं शिकार 

Share

Bhopal News : नाम बदलकर की दोस्ती फिर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, शादी के लिए धर्म बदलने का डाला दबाव

Bhopal News
अशोका गार्डन थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। फिजियोथेरेपिस्ट महिला चिकित्सक लव जिहाद का शिकार हो गई। उससे हिंदू नाम के एक व्यक्ति ने दोस्ती की। उसने शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। पूरा मामला तब उजागर हुआ जब उसको हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया गया। यह मामला भोपाल सिटी (Bhopal news) के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि धर्म परिवर्तन से संबंधित आरोपों की पुष्टि के लिए अभी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि पीड़िता जिस अस्पताल में है आरोप उसी अस्पताल के पार्टनर पर लगे हैं।

विरोध करने पर दिया झांसा

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार पीड़िता पंजाबी बाग के पास एक कॉलोनी में रहती है। उसका अस्पताल पार्टनर है जिसने हिंदू नाम उसको बताया था। आरोपी ने खुद का नाम निहाल बताया था। अभी उसका असली नाम पुलिस को पता नहीं चला है। पीड़िता की उम्र 31 साल है। वह मूलत: बैतूल के भैंसदेही की रहने वाली है। उसकी 2018 में दीपक सोनी से शादी हुई थी। हालांकि बाद में वह उससे अलग हो गई। वह फिजियोथेरेपिस्ट है इस कारण वह डिपो चौराहे पर स्थित अस्पताल में ऑन कॉल ड्यूटी पर जाती थी। जहां उसकी मुलाकात निहाल नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि निहाल नाम के व्यक्ति ने 2 नवंबर, 2018 को उसके घर में आकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद उसने  शादी झांसा देकर शांत करा दिया।

सोशल मीडिया में वायरल किया वीडियो

Bhopal News
सांकेतिक चित्र— साभार

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने अस्पताल खोलने के लिए उसकी मां से पैसे भी दिए थे। अशोका गार्डन में ही अस्पताल भी खोला गया। हालांकि वह काम बीच में रुक गया। इसके बाद उसने 8 लाख रुपए में निहाल नाम के व्यक्ति के साथ पार्टनर में डिपो चौराहे पर अस्पताल खरीदा। इस संबंध में पीड़िता ने सोशल मीडिया में अपना एक वीडियो बयान भी जारी किया है। उसका दावा है कि निहाल मुसलमान है यह उसको पता नहीं था। दो महीने पहले जब मैंने शादी के लिए बोला तो वह मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए बोल रहा था। उसका दावा है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज से अस्पताल भी अपने नाम करा लिया है। आरोपी भी अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहता है। अशोका गार्डन (Bhopal News) पुलिस ने धारा 376/376(2)एन/323/506/3/5 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, मारपीट, धमकाना और धर्मांतरण कानून के तहत) प्रकरण दर्ज किया है

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शराब पीने के कारण मौत

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइ

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!