Bhopal News: चार लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Share

Bhopal Road Accident: बबूल के पेड़ से टकराई थी कार, तीन सगे रिश्तेदारों की मौत

Bhopal Road Accident
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal Road Accident) रातीबड़ इलाके से मिल रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में चार व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में मारे गए तीन लोग एक ही परिवार के हैं। दुर्घटना बबूल के पेड़ से कार टकराने की वजह से हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

बहुत तेज थी रफ्तार

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे के बीच दुर्घटना हुई थी। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। एएसआई विजय सिंह करचुली (ASI Vijay Singh Karchuli) के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों की पहचान खुशीलाल कुशवाहा (Khushilal Kushwaha) पिता बटटूलाल उम्र 55 साल, जगदीश कुशवाहा पिता मांगीालाल कुशवाहा उम्र 30, तुलसीराम कुशवाहा पिता परसराम 35, विनोद वंशकार पिता कमल सिंह उम्र 40 साल के रुप में हुई है। चारों रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित बैरखेड़ी बाजाफ्ता गांव के रहने वाले हैं। दुर्घटना सेमरी जोड़ के पास हुई थी। वैगन आर कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। चारों सीहोर रिश्तेदार के पास सामान देने जा रहे थे। कार तुलसीराम कुशवाहा (Tulsiram Kushwaha) की थी जो वह चला रहा था। हादसे में मृत विनोद वंशकार (Vinod Vanshkar) गांव का रहने वाला है। जबकि बाकी तीन अन्य मृतक रिश्तेदार हैं।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: ज्यादती के आरोपी सूबेदार ने अदालत में किया समर्पण

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!