MP News: इन चार जिलों को नहीं मिलेगी राहत, गृहमंत्री ने दिए संकेत

Share

MP News: मरीजों की संख्या के आधार पर जिले की क्राइसिस मैंनेजमेंट तय करेगी नीतियां

MP News
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा वीसी के जरिए चर्चा करते हुए

भोपाल। एमपी (MP News) में 1 जून से अनलॉक करने की तैयारी की जा रही है। इस फैसले से पांच जिलों को राहत जल्द मिलती नजर नहीं आ रही है। राजधानी में मौत का ग्राफ कम नहीं है। इसलिए शहर को जल्द राहत मिलने के आसार नहीं है। इसके अलावा इंदौर, जबलपुर और सागर को भी राहत के आसार नहीं दिख रहे। ग्वालियर जिले को अनलॉक करने वाले जिलों की श्रेणी में शामिल किया जा सक​ता है। हालांकि भोपाल को लेकर चल रही जानकारी को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में जिला क्राइसिस मैनेजमेंट फैसला लेगी।

इन बातों पर बनीं सहमति

बैठक के दौरान सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों पर पाबंदी को बरकरार रखने पर सभी मंत्री राजी दिखे। मंदिरों में पुजारी के अलावा दो श्रद्धालु को शामिल होने के लिए कहा गया। निर्माण क्षेत्र को चालू करने और सर्विस प्रोवाइडर की गतिविधि शुरु करने पर सहमति बनी। बैठक के दौरान मॉल, सिनेप्लेक्स और टॉकीज बंद करने पर मंत्री समूह सहमत दिखे। शादी के लिए दूल्हे—दुल्हन की तरफ से प्रत्येक पक्ष के 20 परिजन शामिल हो सकते है। यानि दोनों तरफ से 40 लोग भाग ले सकेंगे। जबकि दाह संस्कार और मृत्युभोज जैसे आयोजनों में यह संख्या 20 तय की गई है। जबकि प्रदेश की सीमाओं में सभी राज्यों से आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अवधपुरी में महिला के गले में ब्लैड मारी

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

पांच जिले संवेदनशील

MP News
अनलॉक अभ्यास मंथन में चर्चा करते मंत्री

बैठक में जाने से पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। संक्रमण की दर 2 दशमलव 84 है। रिकवरी रेट 94 फीसदी है। प्रदेश में एक्टिव केस 38 हजार 227 हैं। प्रदेश के 21 जिलों में 10 संक्रमित मरीज है। पांच जिलों में 50 से अधिक मरीज है। प्रदेश के पांच जिलों इंदौर, भोपाल, सागर, जबलपुर और ग्वालियर में 50 से अधिक मामले हैं। ग्वालियर में सुधार होगा ऐसी उम्मीद है। कोरोना को लेकर जन जागरुकता अभियान चलाने पर एक राय बनाने के लिए आयोजित ​बैठक में गृहमंत्री के अलावा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, प्रद्युम्न सिंह तोमर, उषा ठाकुर, इंदर सिंह परमार प्रमुख सचिव जनसंपर्क शिव शेखर शुक्ला, एडीजी अशोक अवस्थी समेत कई अन्य अफसर मौजूद थे। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग से मंत्री समूह में शामिल सारे मंत्री चर्चा में भाग ले रहे थे।

Don`t copy text!