Bhopal News: अफेयर की आठ पेज में कहानी लिखकर प्रेमी ने किया सुसाइड

Share

Bhopal News: चार महीने से चल रहा था अफेयर, लड़की ने शादी से कर दिया था इंकार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) जहांगीराबाद इलाके से मिल रही है। यहां एक युवक ने फांसी लगाई है। उसने फांसी क्यों लगाई है यह भी उसने लिखा है। पुलिस को आठ पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसको जांच के लिए जब्त किया गया है। वह एक युवती के रिश्ते तोड़े जाने से काफी दुखी चल रहा था। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है।

शादी करना चाहता था

पुलिस के अनुसार आत्महत्या की यह घटना 19 मई की रात को पता चली थी। शव विनोद वर्मा उम्र 27 साल का है। वह जहांगीराबाद इलाके में अहीर मोहल्ला में रहता था। वह एसी रिपेयरिंग का काम करता था। उसकी मां और एक भाई इंदौर में रहते हैं। पुलिस को जांच में एक सुसाइड नोट मिला। उसके अनुसार विनोद वर्मा (Vinod Verma Suicide Case) का इंदौर की ही एक युवती से अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच काफी बातचीत भी हुआ करती थी। वह चाहता था कि युवती उसके साथ शादी करे। लेकिन, युवती ने इस बात से इंकार कर दिया था। जिससे वह दुखी चल रहा था। पुलिस ने जांच के लिए सुसाइड नोट जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें: भोपाल का माल्या, जिसने रकम तो नहीं लेकिन कई कोरोना संक्रमितों के जीवन को दांव पर लगा दिया था

सैनिटाइजर पीने से मौत

इसके अलावा कोहेफिजा स्थित हमीदिया अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हसीन मियां पिता शेख अब्बास उम्र 35 साल के रुप में हुई है। वह बरेला गांव में रहता था। हसीन मियां को नशे की लत थी। वह पिछले कुछ दिनों से सैनिटाईजर पीने लगा था। परिवार को वह बेहोशी की हालत में मिला था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़ें:   चार राज्यों की पुलिस और एजेंसियों को दिया झांसा
Don`t copy text!