Bhopal Dowry News: ग्यारह साल पहले शादी, पांच साल से अलग रह रही पत्नी

Share

Bhopal Dowry News: भेल में नौकरी करने वाली महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal Dowry News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry News) के अयोध्या नगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता भेल में नौकरी करती है। वह पति से पिछले पांच साल से अलग रह रही थी। शादी को ग्यारह साल बीत चुके हैं। इधर, हनुमानगंज थाना पुलिस ने भी दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

किराए के मकान में रहती है पीड़िता

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने 2 मार्च की शाम लगभग पौने सात बजे धारा 498ए का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी पति महेंद्र सिंह चौहान (Mahendra Singh Chouhan) है। शिकायत 41 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। उसके दो बेटे हैं जो उसके साथ पिपलानी इलाके में रहते हैं। पत्नी किराए के मकान में 2016 से रहती है। उसने बताया कि शादी 2005 में हुई थी। विवाहिता भेल में नौकरी करती है। वहीं आरोपी अयोध्या नगर इलाके में रहता है। इधर, हनुमानगंज थाना पुलिस ने 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी पति हेमंत दास झारिया (Hemant Das Jhariya) के खिलाफ प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया है। हनुमानगंज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अयोध्या नगर थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सकी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कोचिंग टीचर ने कमरे में बंद करके नाबालिग को पीटा
Don`t copy text!