मध्यप्रदेश : 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, जिंदा दफनाने की कोशिश

Share

पीड़िता की हालत नाजुक, नागपुर रैफर

Betul Rape Case
सांकेतिक फोटो

बैतूल। (Betul) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म (Betul Rape Case) किया गया। जिसके बाद उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की गई। 35 वर्षीय दरिंदे ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है। उसे नागपुर रैफर किया गया है।

घटना जिले के सारणी क्षाना क्षेत्र के घोड़ाडोंगरी (Ghodadongari) के एक गांव की है। एसडीओपी अभयराम चौधरी ( SDOP Abhayram Choudhari) ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है। पड़ोसी खेत मालिक ने वारदात को अंजाम दिया है। शाम के वक्त लड़की खेत का नलकूप बंद करने गई थी। इसी दौरान अकेला पाकर आरोपी ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उसने हवस का शिकार बनाया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता की हत्या की कोशिश भी की। उसने लड़की को नाले में फेंक दिया। उसे पत्थर और कंटिली झाड़ियों से ढ़ंक दिया। अपना पाप छिपाने के लिए आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। पीड़िता को मरा हुआ समझकर मौके से भाग निकला।

काफी समय बाद जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे तलाशने निकले। नाले से लड़की को बरामद किया गया। जिसके बाद वो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए नागपुर रैफर कर दिया गया है। एसपी सिमाला प्रसाद ने मीडिया को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ेंः पत्नी को इमोशनल लैटर लिखकर फंदे पर झूला

यह भी पढ़ें:   MP Political News: विरोध करने बुलाई पत्रकार वार्ता में गोविंद सिंह की जुबां फिसली

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!