पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट, हालत नाजुक

Share

रायपुर में भर्ती, वेंटिलेटर पर रखा गया

अजीत जोगी, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीस

रायपुर। Ajit Jogi छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अजीत जोगी (Ajit Jogi) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अजीत जोगी के पुत्र और पूर्व विधायक अमित जोगी (Amit Jogi) ने बताया कि शनिवार दोपहर अजीत जोगी नाश्ता कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अमित जोगी ने बताया कि इसके बाद अजीत जोगी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अजीत जोगी की हालत गंभीर है। जोगी को श्री नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने न्यूज एजेंसी को बताया कि उनकी हालत नाजुक है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं मामले की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित जोगी को फोन किया और अजीत जोगी की तबियत की जानकारी ली। बघेल ने जोगी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

अमित जोगी ने बताया कि घटना के दौरान वे खुद बिलासपुर में थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अजीत जोगी की पत्नी और कोटा क्षेत्र से विधायक रेणु जोगी तथा अन्य लोग मौजूद हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए अजीत जोगी वर्तमान में मारवाही क्षेत्र से विधायक हैं। वह 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान यहां के पहले मुख्यमंत्री बने तथा 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। राज्य में 2003 में हुए विधानसभा के पहले चुनाव में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से पराजित हो गई थी।

यह भी पढ़ें:   Chhattisgarh Crime: One Sided Love प्रेमी ने महिला को हंसिया से गोदा

राज्य में कांग्रेस नेताओं से मतभेद के चलते जोगी ने वर्ष 2016 में नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन कर लिया था और वह उसके प्रमुख हैं।

 

Don`t copy text!