श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट में हुई 6 भारतीयों की मौत, चरमपंथी इस्लामिक संगठन पर धमाकों का शक

Share

श्रीलंका धमाकों में मारे गए 290 लोगों में 6 भारतीय भी शामिल

दिल्ली। रविवार को ईस्टर के दिन श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट में अब तक 290 लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस का कहना है कि धमाकों में मारे गए विदेशियों में 6 भारतीय भी शामिल है। सुषमा ने कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त ने ट्वीट को रीट्वीट करते किया, जिसमें लिखा था, ‘हम बड़े दुख के साथ कल हुए हमले में 2 लोगों के. जी हनुमंतरायप्पा और एम रंगयप्पा के निधन की पुष्टि करते हैं। बता दें कि रविवार को केरल की एक महिला समेत 4 भारतीयों की मौत की खबर थी। ये संख्या बढ़कर 6 तक पहुंच गई है। भारत सरकार मृतकों के शव लाने के लिए उच्चायुक्त के संपर्क में बनी हुई है।

ईस्टर के दिन श्रीलंका में चर्च और फाइव स्टार होटलों को निशाना बनाया गया। 8 सीरियल ब्लास्ट किए गए। पुलिस ने अब तक 13 संदेहियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। शक है कि श्रीलंका में सक्रीय चरमपंथी इस्लामिक संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) ने ये धमाके किए है। एनटीजे लंबे समय से श्रीलंका में सक्रीय है। ये संगठन श्रीलंका में सरिया कानून को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। 2014 में बुद्ध की प्रतिमा तोड़कर इस संगठन ने सुर्खियां बढ़ोरी थी। इसके सचिव अब्दुल रैजिक भड़काऊ भाषण देकर चर्चा में बने रहते है। बता दें कि एनटीजे के तार आईएसआईएस से भी जुडे होने की सूचना है। भारत के तमिलनाडु में भी एनटीजे के सक्रीय है।  यहां इसे तमिलनाडु तौहीद जमात (टीएनटीजे) के नाम से जाना जाता है। तमिलनाडु के इस संगठन के खिलाफ अक्टूबर 2017 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस संगठन पर जबरन ईसाई समुदाय के कुछ लोगों को इस्लाम में परिवर्तित करने का आरोप लगा था।

यह भी पढ़ें:   Donald Trump Confirms : मारा गया अल-कायदा का उत्तराधिकारी, लादेन का 15 वां बेटा था हमजा बिन

इन भारतीयों की गई जान

भारतीय उच्चायोग के मुताबिक मरने वालों में लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर, रमेश, हनुमंतरायप्पा, एम रंगयप्पा और एक केरल की महिला पीएस राजसेना शामिल है। वो छुट्टियां मनाने कोलंबो गई थी।

Don`t copy text!