Gujrat Murder: पति ने की पत्नी की हत्या, घटना का रूप बदलकर दूसरे को फंसाने की कोशिश

Share

साले ने खोला हत्या का राज, आरोपी हुआ गिरफ्तार

 

Gujrat Murder Case
सांकेतिक फोटो

गांधी नगर। कुछ दिन पहले पाल कस्बे के नजदीक एक महिला की अर्द्धनग्न मिली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना गुजरात (#Gujrat Crime) के राजकोट जिले के नजदीक पाल कस्बे की है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना (#Gujrat Murder) को दूसरा रूप देकर किसी अन्य व्यक्ति को फंसाने की साजिश रची थी।

गुजरात के पाल कस्बे के गौरव पथ पर मृत पाई गई महिला की हत्या (#Crime Against Woman) की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने में कामयाब हो गई हैं। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की मृत महिला मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। जिसका नाम माया वाघरी 28 साल है। उसकी हत्या ( Extra Martial Affair) उसके पति रामगोपाल वाघरी ने की थी। उनका दो साल का एक बच्चा है। शादी के बाद रामगोपाल और माया मजदूरी के लिए सूरत आते रहते थे। वह भवन निर्माण स्थलों पर काम करते और वहीं रहते थे। इसी दौरान माया की मुलाकात मनीरुल हक उर्फ मनोहर नाम के युवक से हुई थी। वह उससे चोरी-छिपे मिलती थी। जिसके चलते दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। दोनों के संबंधों के बारे में उसके पति को पता चल गया था। उसने पत्नी को समझाने की कोशिश भी की थी। इसके अलावा पत्नी के भाई को भी यह बात उसने बताई थी।

पति ने उसके भाई से कहा था कि अगर माया ने यह सब बंद नहीं किया तो उसके साथ कुछ गलत हो जाएगा। दोनों से परेशान पति ने सोमवार रात बाथरूम के पास माया की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसके दूसरे दिन सुबह उसका शव बरामद हुआ था। उसने माया के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस को शक होने पर उसके भाई जो मध्यप्रदेश में रहता था उससे संपर्क किया। सूचना मिलने पर भाई ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा ही उसकी बहन का कातिल है। वह बहन के चरित्र पर शक करता था। कुछ दिन पहले उसने उसे मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी पति ने गुनाह कबूल लिया।

यह भी पढ़ें:   UP Rape Victim Burn: युवती से दुष्कर्म के बाद युवक ने केरोसिन डाल कर जिंदा जलाया, आरोपी फरार
Don`t copy text!