फार्महाउस शूटिंग: सबूत मिटाने के आरोप में पूर्व विधायक की पत्नी एमएलसी रेणु सिंह गिरफ्तार

Share

नए साल पर आयोजित पार्टी के दौरान हुई थी महिला की मौत पूर्व विधायक के सेक्रेटरी ने कबूला था जुर्म

नई दिल्ली। फार्महाउस शूटिंग मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजू सिंह के बाद शुक्रवार को उनकी पत्नी और सेक्रेटरी को गिरफ्तार किया है। पत्नी और सेक्रेटरी पर सबूतों से छेड़छाड़ व साक्ष्य मिटाने का आरोप है। राजू सिंह की पत्नी एमएलसी है। बता दें कि हत्या के आरोपी राजू सिंह को कोर्ट ने गुरुवार को 7 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया था।

शुक्रवार को पूर्व विधायक की पत्नी रेणु सिंह को पुलिस ने अरेस्ट किया है। एमएलसी रेणु सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सबूत मिटाने के लिए फर्श पर फैले खून को साफ कराया। बताया जा रहा है कि रेणु ने गोली लगने के बाद फर्श पर फैले खून को घर के स्टॉफ से कहकर साफ करवाया था। इसके बाद पार्टी में मौजूद लोगों को लौटने के लिए कहा।

सेक्रेटरी ने कबूला था हत्या का मामला
पूर्व विधायक के सेक्रेटरी राम इंदर को सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। रामइंदर पर आरोप है कि मेहमानों को भेजने और फर्श को अच्छी तरह साफ करने के बाद उसने पुलिस के सामने महिला पर गोली चलाने की बात कबूल की थी।

यह है मामला
नए साल के जश्न में पूर्व विधायक राजू ने मांटीगांव स्थित अपने फार्महाउस पर पार्टी का अयोजन किया। पार्टी में नाच-गाने के साथ हवाई फायरिंग हुई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। घटना की पुलिस मौके पर पहुंची। तब फार्महाउस में कुछ महिलाएं मौजूद थीं। इसके बाद मामले में पूर्व विधायक को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें:   MP Congress Protest News: कांग्रेस का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन

गोली का खोखा तलासेगी पुलिस
फार्महाउस शूटिंग मामले में सुबूत मिटाए जा चुके है। अब पुलिस नए सिरे से जांच शुरु करेगी। बताया जा रहा है कि पुलिस सभी आरोपियों के कपड़े तलाशेगी। साथ ही गोली का खोखा भी बरामद करेगी। जो लोग पार्टी में मौजूद थे। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

फायरिंग की बात एक दर्जन लोगों ने स्वीकारी
बताया जा रहा है कि पार्टी में मौजूद एक दर्जन से अधिक लोगों ने राजू सिंह द्वारा घटना के समय फायरिंग की बात को स्वीकार है। हालांकि चश्मदीद ग्वाह के तौर पर मृतक महिला अर्चना के पति विकास गुप्ता है।

Don`t copy text!