UP Crime: धमकी देकर किशोरी से किया बलात्कार, पीड़िता ने खाया जहर

Share

होश आने पर लड़की ने परिजनों को दी आरोपी की जानकारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

UP Suicide
सांकेतिक फोटो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Crime) में बलात्कार पीड़िता ने जहर खा (Rape Victim Suicide Attempt) लिया। मामला उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh Crime) के लखनऊ (Lucknow Crime) शहर का है। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश आने के बाद पीड़िता ने परिजनों को बताया कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। पिता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh Rape) के लखनऊ (#Lucknow Rape) शहर के मड़ियां इलाके में रहने वाली एक किशोरी के साथ ज्यादती हुई थी। पीड़िता गरीब घर की रहने वाली है। उसके पिता किसानी का काम करते है। वहीं मां मूकबधिर के साथ रहती है। घटना वाली रात उसके पिता खेत का चक्कर लगाने गए थे। मां पड़ोस के घर में किसी काम से गई थी। उसी दौरान आरोपी पड़ोस में रहने वाले सर्वेश रावत घर में मौका देख घुस आया था। उसने लड़की के माता—पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसने लड़की के साथ बलात्कार को अंजाम दिया। बलात्कार करने के बाद उसने किसी को घटना बताने पर मारने की धमकी देकर फरार हो गया था।आरोपी के जाने के बाद पीड़िता घर में रखा हुआ कीटनाशक पी लिया था। कीटनाशक पीने के बाद उसकी मां जैसे ही घर में दाखिल हुई तो बच्ची खून की उल्टियां कर रही थी।

 

यह भी पढ़ें: बदमाश तो छोड़ एक छोटी की बच्ची की तालाश नही कर पा रही सीबीआई जाने क्यों

यह भी पढ़ें:   लापता मिनी भारती मौत के बाद तरन्नुम बनीं

मां ने इस बात की खबर पति को दी। पिता के घर आते ही बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने लड़की का परीक्षण करने के दौरान परिजनों को बलात्कार की जानकारी दी। रात करीब 1 बजे जब बच्ची को होश आया तो परिजनों ने इसका कारण जाना तो बच्ची ने आरोपी के बारे में परिजनों को बताया। पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पिता की शिकायत के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Don`t copy text!