पंचायत में हो रहा था प्यार का फैसला, झगड़े में गई लड़की जान

Share

लड़के और लड़की के परिवार के बीच हुआ खून-खराबा

Pratapgarh Murder
सांकेतिक चित्र

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh Murder) जिले में दो परिवारों के बीच हुई झगड़े में 17 साल की लड़की की मौत हो गई। घटना कंडाई पुलिस थाना इलाके के तला गांव की है। पुलिस ने गुरुवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने न्यूज एजेंसी को बताया कि नाबालिग लड़की का पड़ोसी राजकुमार उर्फ राजा उम्र 18 वर्ष के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की और राजकुमार के परिवार के बीच झगड़े की वजह यहीं प्रेम-प्रसंग बना। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को लड़की और राजकुमार मेला देखने गए थे। जहां से लौटकर लड़की, राजकुमार के घर पर ही रुक गई थी। जिसके कारण विवाद पैदा हुआ। लड़की के रात रुकने पर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया था।

घर लौट गई थी लड़की

एसपी अनुराग आर्य ने मीडिया को बताया कि दोनों परिवारों के बीच समझौता कराने के लिए गांव वालों ने पंचायत बुलाई थी। बुधवार को पंचायत के फैसले के बाद लड़की अपने घर लौट गई थी। लेकिन शाम को एक बार फिर दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच विवाद हुआ। जो इतना बढ़ा कि बात खून-खराबे तक पहुंच गई। दोनों परिवारों के सदस्य एक-दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। झगड़े में लड़की और 7 अन्य लोग घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्रयागराज रैफर किया गया है।

लड़की के परिजन ने राजकुमार के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने गांव के प्रमुख अयोध्या प्रसाद गुप्ता समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं लड़की का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   प्रेमी के पिता ने फटकारा, ट्रेन के सामने कूद गई लड़की

यह भी पढ़ेः कुत्ते की जंजीर से घोंटा गर्भवती पत्नी का गला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!