Gang Rape : महिला से दुष्कर्म कर सोशल मीडिया पर डाल दिया वीडियो, 4 गिरफ्तार

Share

दोस्त के साथ मंदिर जा रहीं थी महिला, रास्ते में 5 दरिंदों ने घेर लिया

सांकेतिक फोटो

पाली। रेप स्टेट बनते जा रहे राजस्थान में एक बार फिर एक महिला से गैंगरेप (Gang Rape)  का मामला सामने आया है। पाली जिले में एक महिला को 5 लोगों ने हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद आरोपियों ने अपने घिनौने कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक घटना 26 मई की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय महिला अपने दोस्त के साथ मंदिर जा रहीं थी। उसी दौरान दरिंदों ने उसे घेर लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। औद्योगिक क्षेत्र के पुलिस थाना प्रभारी किशोर सिंह भाटी ने कहा कि पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपी जितेंद्र भट (20), गोविंद भट (20), दिनेश भट (24) और महेंद्र भट (22) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पांचवां आरोपी संजय भट फरार है।

 

भाटी ने कहा कि आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। महिला का पति मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें:   Rajasthan Crime: नींद में सोए मां—बेटे दोबारा नहीं उठ सके
Don`t copy text!