Gang Rape : दरिंदगी में शामिल थे 3 सगे भाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

Share

शौच करने जा रहीं थी महिला, झाड़ियों में बनाया था हवस का शिकार

सांकेतिक फोटो

झालावाड़। प्रदेश में लगातार सामने आ रही दुष्कर्म की घटनाओं की वजह से राजस्थान रेप स्टेट बनता जा रहा है। ताजा मामला झालावाड़ का हैं। जहां एक 26 वर्षीय महिला को 7 लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला से गैंगरेप करने वालों में तीन सगे भाई शामिल है। इन लोगों 13 मई की शाम बारी-बारी से महिला का बलात्कार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना झालावाड़ के रटलाई भालता थाना क्षेत्र मानपुरा जागीर गांव की है। जहां रहने वाली 26 वर्षीय महिला शाम के वक्त शौच के लिए जा रहीं थी। उसी दौरान गांव के ही 7 लोगों ने उसे घेर लिया। और सुनसान जगह ले जाकर उसका यौन शोषण किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से भाग निकले थे।

पुलिस ने बैन सिंह,  घनश्याम, दीवान, मांगीलाल, दुर्गालाल, पप्पू और मंगिलाल समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से  बैन सिंह, घनश्याम और दीवान सगे भाई हैं। एसएचओ भालता थाना सत्यनारायण मालव ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर, आरोपियों पर गुरुवार देर शाम भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें:   Alwar Gang Rape : अलवर में फिर दरिंदगी, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद वायरल किए अश्लील फोटो
Don`t copy text!