Jhalawar Gang Rape : महिला को अगवा कर ले गया पड़ोसी, जंगल में कर दिया 4 दोस्तों के हवाले

Share

महिला को रातभर हवस का शिकार बनाते रहे 5 दरिंदे, सुबह हुए फरार

सांकेतिक फोटो

झालावाड़। राजस्थान में एक बार फिर गैंगरेप (Jhalawar Gang Rape) का मामला सामने आया है। बहुचर्चित अलवर गैंगरेप कांड के बाद झालावाड़ से सनसनीखेज मामला (Jhalawar Gang Rape) सामने आया है। यहां 5 लोगों ने एक महिला को बारी-बारी से हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद आरोपी उसे जंगल में छोड़कर भाग निकले।

घटना झालावाड़ के गंगधर थाना इलाके की है। जहां गांव में रहने वाली महिला मवेशी चराने के लिए खेत गई थी। उसी दौरान उसने पड़ोसी ने उसे अगवा कर दिया। मुख्य आरोपी महिला को जंगल ले गया। जहां पहले से ही उसके चार यार मौजूद थे। पांचों ने मिलकर रात भर महिला से बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इस दौरान महिला के घर वाले उसकी तलाश करते रहे। दूसरी तरफ दरिंदे महिला को अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। सुबह होते ही महिला को छोड़कर भाग निकले। किसी तरह महिला बुधवार सुबह घर पहुंची और ससुराल वालों को आपबीती सुनाई। महिला का पति गुजरात के सूरत में काम करता है। उसे बुलाया गया। जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया है।

 

वहीं दूसरी घटना भी झालावाड़ की है। जहां एक 13 साल की नाबालिग दुष्कर्म का शिकार हो गई। पुलिस ने बताया कि नाबालिग भी शादीशुदा है। शिकायत के मुताबिक घटना 15 दिन पहले की है। जब नाबालिग शौच के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान पड़ोसी ने उसे दबोच लिया और खेत में अपनी हवस का शिकार बनाया। डांगीपुरा थाने के एएचओ के मुताबिक पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Gang Rape : पति के सामने ही दलित युवती को दबंगों ने बनाया हवस का शिकार
Don`t copy text!