महिला ने की एसएसबी जवान की सरेआम पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

Share

जवान पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने भीड़ से बचाया

जवान को पीटती महिला

भुवनेश्वर। SSB Jawan Beaten By Woman in Bhubneshwar ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक महिला ने एसएसबी जवान की सरेआम पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि एसएसबी जवान ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। घटना कल्पना चौराहे की है। जवान पर हमला करते हुए महिला को देखकर भीड़ इकट्ठी हो गई। छेड़छाड़ की बात पता चलने पर लोगों ने भी जवान पर अपना गुस्सा निकाल दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को हिरासत में लिया। आरोपी जवान की पहचान प्रमोद बेहेरा के तौर पर हुई है।

देखें वीडियो

YouTube video

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार दोपहर को हुई जब महिला घर जा रही थी। वो राजमहल  इलाके से कल्पना चौराहे की तरफ जा रही थी। इतने में ही महिला सड़क पर चलते-चलते सहायता के लिए चिल्लाने लगी, तब राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। स्थानीय लोग उसकी मदद के लिए दौड़े और उन्होंने विशेष सुरक्षा बटालियन के कांस्टेबल को पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने कांस्टेबल की जूतों से पिटाई की। सूचना मिलने पर राजधानी पुलिस थाने से एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और उन्होंने गुस्साई भीड़ से कांस्टेबल को बचाया। पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Amritsar Crime: पत्नी ने तलाक नहीं दिया तो पति ने डाला केमिकल
Don`t copy text!