साध्वी प्रज्ञा पर बोले उमर अबदुल्ला- बीमारी की वजह से जमानत पर हैं तो चुनाव कैसे लड़ रहीं हैं

Share

बॉम्बे हाईकोर्ट से सशर्त जमानत पर हैं प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल ।लोकसभा सीट से प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिए जाने के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के इस फैसले पर तमाम नेता सवाल उठा रहे है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने अब प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी पर तंज कसते हुए, भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उमर अबदुल्ला ने कहा कि-

‘भारतीय जनता पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। प्रज्ञा ठाकुर न केवल आतंकी मामले में आरोपी है। उन्हें स्वास्थ्य कारणो की वजह से जमानत मिली है। यदि वे बीमारी की वजह से जेल में नहीं रह सकती तो फिर चुनाव कैसे लड़ सकती हैं ?’

बता दें कि मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर को 25 अप्रैल 2017 को सशर्त जमानत दी थी। मई 2016 में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी  (एनआईए) ने अपनी चार्जशीट से प्रज्ञा ठाकुर और तीन अन्य आरोपियों के नाम हटा दिए थे। यानी एनआईए से प्रज्ञा ठाकुर को क्लीनचिट मिली है।

मालेगांव ब्लास्ट

महाराष्ट्र के नासिक जिले के नजदीक मालेगांव में बम धमाका हुआ था। यह धमाका 8 सितंबर, 2008 को एक मस्जिद के पास किया गया था। जिसमें 6 लोगों की जान गई थी और 100 लोग जख्मी हुए थे। जिस दिन यह धमाका हुआ था उस दिन जुमे की नमाज चल रही थी। इस मामले में आरएसएस से जुड़े हिंदूवादी संगठन अभिनव भारत को जिम्मेदार मानते हुए महाराष्ट्र एसआईटी ने मुख्य आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को गिरफ्तार किया था। प्रज्ञा इसी कारण प्रदेश समेत कई जिलों की जेल में रही। पुलिस ने 2013 में आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद मई, 2016 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रज्ञा को क्लीनचिट दी।

यह भी पढ़ें:   Malegaon Bomb Blast मामले में जमानत पर रिहा प्रज्ञा ठाकुर की हर हफ्ते होगी पेशी

कौन है साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

भिंड के लहार कस्बे में जन्मी साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर कॉलेज के जमाने से ही मोटर साइकिल की शौकीन रही हैं। प्रज्ञासिंह की कॉलेज तक की पढ़ाई लहार में हुई थी। प्रज्ञा ने जींस—कमीज भी पहना है लेकिन उन्हें साध्वी के चोले ने ज्यादा आराम दिया। साध्वी के पिता सीपी ठाकुर लहार के गल्ला मंडी रोड पर रहते थे। उनकी एक क्लीनिक चलती थी। पिता भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े थे।

Don`t copy text!