तेंदुए ने किया हमला तो ‘टाइगर’ ने बचाई महिला की जान

Share

महिला और तेंदुए की बीच आया ‘टाइगर’ , डटकर किया मुकाबला

तेंदुए के हमले से घायल अरुणा लामा

दार्जिलिंग। जी हां आपने सही पढ़ा है। दार्जिलिंग (Darjeeling) में एक महिला पर तेंदुए (Leopard) ने हमला कर दिया तो उसे बचाने में टाइगर ने अपनी जान की बाजी लगा दी। दरअसल टाइगर एक पालतू कुत्ते (Pet Dog)  का नाम है। 4 साल का टाइगर महिला को बचाने के लिए तेंदुए (Leopard) से भिड़ गया और उसे खदेड़ दिया। तेंदुए के हमले से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है। लेकिन टाइगर की वजह से उसकी जान बच गई।

घटना दार्जिलिंग (Darjeeling) के सोनादा (Sonada) कस्बे की है। जहां रहने वाली अरुणा लामा (Aruna Lama) उस पल को जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगी। सामान गिरने की आवाज सुनकर अरुणा लामा (Aruna Lama) ने जैसे ही स्टोर रूम का दरवाजा खोला, वहां अंधेरे में दो लाल आंखे चमक रहीं थी। अरुणा कुछ समझ पाती उससे पहले ही उस पर हमला हो गया। वो एक तेंदुआ था जिसने अरुणा पर हमला किया था।

अरुणा की बेटी स्मृति (smirti) ने बताया कि वो अपनी मां के साथ सो रहीं थी। उसी दौरान उसकी मां ने किचन के पास बने स्टोर रूम से आ रही कुछ आवाजे सुनी। स्मृति ने बताया कि स्टोर रूम में मुर्गे पाले गए थे। लिहाजा अरुणा उन्हें देखने गई थी। तभी अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।

अरुणा की बेटी स्मृति के साथ टाइगर

अरुणा ने तेंदुए के कब्जे से खुद को आजाद करने की बहुत कोशिश की लेकिन वो हारने लगी। उसी दौरान अचानक टाइगर मौके पर पहुंच गया। उसने तेंदुए पर जोर-जोर से भोंकना शुरु कर दिया। स्मृति के मुताबिक टाइगर की एंट्री से तेंदुए ने अरुणा को छोड़ दिया और कुछ कदम पीछे हटा। अब अरुणा और तेंदुए के बीच टाइगर आ चुका था। उसने तेंदुए का डटकर मुकाबला किया। जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला।

यह भी पढ़ें:   पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता तरुण गोगोई का निधन

तेंदुए के हमले से अरुणा के सिर और कान के पास चोट आई है। उसे 20 टांके लगाए गए है। अरुणा को सिलिगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के बेड पर भी वो टाइगर को याद कर रहीं है।

अरुणा की बेटी स्मृति पुलिस विभाग में काम करती है। उसने बताया कि टाइगर को किसी और परिवार ने पाला था। लेकिन वो रोज उनके घर आता था। टाइगर को अरुणा के घर पर ही रहने की आदत हो गई थी। स्मृति ने बताया कि कई बार उसने टाइगर को उसके असली मालिक के घर छोड़ आने की कोशिश की लेकिन वो वापस उनके ही घर आ गया।

घटना 14 अगस्त की है। मामले की जानकारी लगने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया है। तेंदुए की तलाश की जा रहीं है।

 

 

 

Don`t copy text!