पति को फंसाने के लिए रची ऐसी साजिश, सहेली की हत्या कर प्रेमी के साथ हो गई फरार

Share

सहेली की हत्या को बताया अपनी मौत, प्रेमी के साथ कर रही थी मौज

सांकेतिक फोटो

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला की हत्या का खुलासे ने सनसनी फैला दी है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ जीने-मरने का वादा निभाने के लिए ऐसी साजिश रची की, कई जिंदगियां खराब हो गई। आरोपी महिला ने अपनी सहेली की हत्या कर दी और ये साबित कर दिया कि उसने ही सुसाइड कर लिया है।

औरंगाबाद की सोनाली शिंदे (30) का शादी के बाद भी एक 26 साल के युवक छब्बादास वैष्णव के साथ अफेयर चल रहा था। सोनाली अपने पति को छोड़ना चाहती थी और प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। लिहाजा उसने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रच डाली। साजिश के तहत सोनाली ने अपनी सहेली रुखमनबाई माली (31) की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका मुंह जला दिया। साजिश के तहत रुखमनबाई माली के शव को सोनाली ने अपने गहने और कपड़े पहना दिए। ताकि साबित हो सके कि शव रुखमनबाई का नहीं सोनाली का है।

पति को फंसाने के लिए सोनाली ने रुखमनबाई के शव के पास एक सुसाइड नोट रख दिया। जिसमें लिखा हुआ था कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। जिससे तंग आकर वो आत्महत्या कर रही है।  पुलिस ने पीसादेवी इलाके के एक खेत से 24 मई को शव बरामद किया था। पुलिस ने शव के पास से सोसाइड नोट भी बरामद किया था। उसके मुताबिक ही सोनाली के भाई अमोल को पहचान के लिए बुलाया गया था। अमोल ने शव की पहचान सोनाली के तौर पर की थी लिहाजा परिजन को शव सौंप दिया गया था। अमोल ने अपने जीजा सदाशिव शिंदे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें:   Pune Wall Collapse : झुग्गियों पर गिरी दीवार, 4 बच्चों समेत 15 की मौत

लेकिन पुलिस को बरामद हुए सुसाइड नोट पर संदेह था। लिहाजा जांच जारी थी। उसी दौरान एक थाने में रुखमनबाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिससे पुलिस का शक गहरा गया।  मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस को सूचना मिली की सोनाली जिंदा है। उसे शिर्डी, अहमदनगर, नासिक के रेलवे स्टेशनों पर देखा गया था। लिहाजा पुलिस का शक हकीकत में बदल गया। उसकी तलाश की गई। जिसके बाद उसे जलगांव के चालीसगांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पूरी साजिश को कबूल कर लिया है।

Don`t copy text!