कांस्टेबल पत्नी के चरित्र पर था शक, युवक ने हत्या के बाद की आत्महत्या

Share

पति के शराब पीने की लत से परेशान थी कांस्टेबल

Brutal Murder
सांकेतिक चित्र

औरंगाबाद। Woman Constable Murder & Her Husband Suicide Case Case महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad) में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली। 29 वर्षीय युवक की पत्नी कांस्टेबल थी। घटना परभनी जिले के खानापुर की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। वहीं उसकी पत्नी उसके शराब पीने की लत से परेशान थी। इन्हीं मामलों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मृतक कांस्टेबल की पहचान कमल जाधव माने (Kamal Jadhav Mane) (24) और उसके पति कृष्णा धोंधीवा माने (29) के तौर पर हुई है। कृष्णा किसानी करता था। दोनों का एक चार साल का बच्चा भी है।

पुलिस ने बताया कि घटना के दिन पति-पत्नी घूमने गए थे। वो दोनों दोपहर करीब ढ़ाई बजे घर लौटे थे। जिसके बाद दोनों के बीच एक बार फिर विवाद शुरु हो गया। चिल्लाने की आवाजी सुन कृष्णा का भाई और भाभी मौके पर पहुंचे। दोनों ने पति-पत्नी को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन जब वो नहीं माने तो भाई और भाभी उनके बच्चे को लेकर अपने घर चले गए।

जिसके कुछ समय बाद ही कृष्णा ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला रेंत दिया। वो मदद के लिए दरवाजे तक आई, लेकिन वहीं गिर गई। जिसके बाद कृष्णा ने भी धारदार हथियार से अपना गला रेंत लिया। जिससे उसकी भी मौत हो गई। खूनखराबे के बीच रिश्तेदार भी उनके घर पहुंच गए। उन्होंने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें:   Air Craft Crash Landing: दो हवाई दुर्घटनाएं, स्वास्थ्य सेवाओं में जुटे थे

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि कांस्टेबल ने कुछ दिनों पहले ही अपने पति कृष्णा के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की थी। एएसपी नितिन बगारे ने बताया कि पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच बहस हुई थी। महिला कांस्टेबल ने अपने साथियों को इस बारे में बताया था।

 

Don`t copy text!