Maharashtra Crime: जीजा को मारी गोली चूकी, फिर साले ने खुद को मार ली गोली

Share

लव मैरिज से चल रहा था खफा, शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम, हत्या के कारण का पता लगा रही पुलिस

Maharashtra Crime
सांकेतिक चित्र

मुबंई। महाराष्ट्र (#Maharashtra) की राजधानी के मुंबई (#Mumbai) शहर से एक हैरान करने वाली घटना (#Maharashtra Crime) सामने आई है। शराब के नशे में जीजा पर गोली (#Mumbai Crime) चला दी थी। गोली चूकने से खुद साले ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस हत्या की वजह का पता लगाने में जुट गई है।

घटना महाराष्ट्र (Maharashtra Crime)  के राजधानी के मुंबई शहर (Mumbai Crime) के कांदीवली क्षेत्र की है। यहां एक 32 वर्षीय युवक ने उसके जीजा (Sister Husband Killing) को जान से मारने की कोशिश की थी। जब वह हत्या करने में असफल हो गया तो उसने कथित तौर पर खुदकुशी (Mumbai Suicide) कर ली थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक बटुकेश्वर त्रिलोक (Batukeshvar Tiwari)  तिवारी उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh) का रहने वाला था। उसकी बहन वंदना 20 वर्ष ने रोहित 27 वर्ष के साथ छह महीने पहले कोर्ट मैरिज (Cot Marrige) कर ली थी। उसने परिजनों को बिना बताए यह कदम उठाया था। बहन के फैसले से उसका भाई नाखुश था। घटना वाले दिन वह शराब के नशे में बहन से मिलने पहुंचा था। बहन को देखते ही भाई ने उसे गले से लगा लिया था। उसने बहन और जीजा के साथ बातचीत करते हुए खाना खाया था। वह अचानक जाने के लिए उठा और बंदूक निकाल जीजा पर गोली चला दी थी। जिससे गोली जीजा को छूते हुए पास से निकल गई थी। बहन और जीजा डरकर घर से बाहर भागे तो अंदर से एक और गोली चलने की आवाज आई थी। जाकर देखा तो भाई ने खुद को भी गोेली मार ली थी।
पुलिस ने दोनों के बयान लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या की ठोस वजह जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस बयानों की तस्दीक कर रही है। वह यह पता लगा रही है कि गोली किस व्यक्ति के हाथ से चली। इसके लिए वह फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ले रही है।

यह भी पढ़ें:   विधवा महिला और उसके प्रेमी को ट्रैक्टर से कुचल दिया
Don`t copy text!