Minor Marriage : पिता की मौत के बाद 13 साल की बेटी की शादी करना चाहती थी मां, पुलिस ने रोका

Share

विवाह स्थल पर पुलिस के पहुंचने की लगी खबर, शादी करने ही नहीं पहुंचा दूल्हा

सांकेतिक फोटो

मुंबई। ठाणे में नारपोली थाना पुलिस ने शनिवार को एक नाबालिग की जिंदगी खराब होने से बचा लिया। यहां एक 13 साल की लड़की का जबरन विवाह कराया जा रहा था। लड़की की मां और भाई उसकी शादी एक 24 साल के युवक से करना चाहते थे। लेकिन समय रहते किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। लिहाजा एक बाल-विवाह होने से बच गया।

शनिवार को ठाणे के साठे नगर भिवंडी के पास शादी की रस्में निभाई जानी थी। लड़की का परिवार बुलढ़ाणा का रहने वाला है। पुलिस को भी बाल विवाह का इनपुट बुलढ़ाणा से ही मिला था। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुलढ़ाणा के तहसीलदार ने उन्हें लड़की की मां का नंबर दिया था।  पुलिस के पास ज्यादा जानकारी नहीं थी, लिहाजा पुलिस ने नंबर की डिटेल निकाली। लोकेशन लेकर पुलिस विवाह स्थल तक पहुंच गई। पुलिस की टीम शादी से एक घंटे पहले घटनास्थल पर पहुंच गई थी। वहां दुल्हन के दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि उसकी उम्र महज 13 साल ही है।

लड़की की शादी पेशे से ड्राइवर एक 24 साल के युवक से की जा रहीं थी। उसे जैसे ही पता चला कि विवाहस्थल पर पुलिस पहुंच गई है। तो वो विवाह करने पहुंचा ही नहीं। पुलिस उसे तलाश रही है। वहीं लड़की की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की को चाइल्ड लाइन की टीम को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   कलयुगी पिता ने 9 साल के बेटे के साथ किया कुकर्म, मां पहुंची थाने
Don`t copy text!