Real Sairat: फिल्म जैसी है 19 साल के इस प्रेमी युगल की कहानी, अब पुलिस करेगी सुरक्षा

Share

सुरक्षा की मांग लेकर माता-पिता के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा Real Sairat Couple

प्रेमी विराज के साथ प्रियंंका

मुंबई। फिल्म सैराट (Sairat) तो आपने देखी ही होगी। ऐसा ही मामला महाराष्ट्र में असल में (Real Sairat) सामने आया है। बता दें कि इस फिल्म सैराट (Sairat) में प्रेमी युगल भागकर शादी कर लेते हैं। बाद में लड़की के घरवाले इस जोड़े की जान के दुश्मन बन जाते हैं। ठीक ऐसा ही मामला असली सैराट (Real Sairat) कपल का मुंबई में सामने आया है। यह ऐसे जोड़े (Real Sairat) की प्रेम कहानी है। जो परिवार को नागवार गुजर रही है। 19 साल की प्रियंका शेठे और 19 साल के विराज अघावड़े के बीच करीब 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका खुलासा हुआ तो प्रियंका के घर वाले प्रेमी युगल के दुश्मन बन बैठे। इसकी वजह विराज की जाति है। प्रियंका मराठा समाज की है तो विराज अनूसूचित जाति का है। यही बात प्रियंका के घरवालों को खटक रही है। लिहाजा वे दोनों की हत्या करना चाहते है।

कॉलेज में हुआ Real Sairat का प्यार
प्रियंका और विराज साथ ही पढ़ते हैं। प्रियंका एलएलबी सेकंड ईयर की छात्रा हैं। दोनों के बीच पढ़ाई के दौरान ही दोस्ती हुई थी। जो प्यार में बदल गई। पिछले तीन साल से दोनों छुप-छुपकर मिला करते थे। लेकिन प्रियंका के परिवार वालों ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद धमकी दी जाने लगी। जिससे तंग आकर प्रियंका ने घर छोड़ दिया और वो विराज के साथ ही रहने लगी।

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी ने किया हंगामा, जानिए शमी और हसीन जहां के बीच क्या हैं विवाद

यह भी पढ़ें:   गुजरात दंगों में गैंगरेप का शिकार हुई पीड़िता को मुआवजे में मिलेगा ये सबकुछ
Real Sairat
प्रियंका शेठे

तंग आकर की सुसाइड की कोशिश
प्रियंका और विराज को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। दवाब बनाया जा रहा था कि वे प्रेम-प्रसंग को खत्म कर दें। जिससे तंग आकर प्रियंका ने 26 फरवरी को आत्महत्या की कोशिश भी की। उसने नशीली दवाओं का ओवरडोज ले लिया। तबियत बिगड़ती देख उसे समय रहते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन इतना सबकुछ होने के बाद भी उसके घर वालों ने दवाब कम नहीं किया। 22 मार्च को प्रियंका के चाचा ने एक बार फिर प्रेमी युगल को जान से मारने की धमकी दी । देशी कट्टे की नौंक पर प्रियंका और विराज को धमकाया था कि वो प्रेम प्रसंग खत्म कर दें।

हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा प्रेमी युगल

प्रेमी युगल के वकील नितिन सतपुते

लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर प्रियंका शेठे अपने माता-पिता और चाचा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गई। उसने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सुरक्षा की मांग की। बताया कि उसे और उसके प्रेमी को जान का खतरा है। प्रेमी युगल का केस लड़ रहे वकील नितिन सतपूते ने बताया कि हाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए है। पुलिस को प्रियंका का बयान दर्ज करने और प्रेमी युगल को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए गए है।

Don`t copy text!