Bhopal News: युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Share

Bhopal News: बैतूल में रहता है परिवार, पड़ोसियों ने नहीं देखा तो शक हुआ

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) छोला मंदिर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक युवक ने फांसी लगाई है। जिसकी सूचना पुलिस को पड़ोसियों ने दी थी। वह एक दिन से नहीं दिखा तो लागों को शक हुआ था। पुलिस को आत्महत्या की वजह अभी पता नहीं चली है।

हाल ही में बनाया मकान

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 16 अगस्त की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे प्रमोद कुमार सेठी (Pramod Kumar Sethi) ने एक व्यक्ति के मृत होने की सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग 48/21 दर्ज कर जांच शुरु की। शव की पहचान जितेन्द्र साहू पिता सुदामा साहू उम्र 27 साल के रुप में हुई। वह मूलत: बैतूल (Betul) का रहने वाला था। यहां सब्जी मंडी में वह काम करता था। पत्नी इस वक्त मायके गई हुई है। जितेन्द्र साहू (Jitendra Sahu) एक दिन से लोगों को दिखाई नहीं दिया। इस कारण लोगों ने झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। जांच में पता चला है कि जितेन्द्र साहू ने छह महीने पहले ही कल्याण नगर में मकान बनाया है।

सर्पदंश से मौत

Bhopa lNews
Display

मामले की जांच कर रहे हवलदार जितेंद्र यादव (HC Jitendra Yadav) ने बताया कि पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयान के बाद आत्महत्या की वजह साफ हो सकेगी। इधर, बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 15 अगस्त की सुबह साढ़े सात बजे धर्मेन्द्र अहिरवार ने अपने मां के मौत की सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग 56/21 दर्ज किया। मृतका ग्यारसीबाई अहिरवार उम्र 50 साल है। पति का पहले निधन हो चुका है। ग्यारसी बाई अहिरवार (Gyarasi Bai Ahirwar) को सांप ने काट लिया था। घटना के वक्त वह शौचालय गई थी। उन्हें सांप होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने शव बैरसिया अस्पताल पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोरी के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ी

यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!