Bhopal News: बहन—भाभी के घर से जाते ही युवक फंदे पर झूला

Share

Bhopal News: प्रायवेट अस्पताल में चल ​रहा मां का इलाज, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

 

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बहन और भाभी के घर से जाते ही युवक फंदे पर झूल (Youth Suicide News) गया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के पिपलानी इलाके की है। उसकी मां का प्रायवेट अस्पताल में हार्ट का इलाज चल रहा है। घटना स्थल से पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

नौकरी छूटने के बाद दूसरी जगह लगी जॉब

पिपलानी थाना पुलिस को गुरूवार रात लगभग आठ बजे जेपी अस्पताल से डॉक्टर महेंद्र पटेल ने एक युवक के मौत की सूचना दी थी। मृतक की पहचान दौलत राम जाटव पिता कालू राम जाटव उम्र 25 साल के रूप में हुई हैै। वह गोलूखेड़ी इलाके का रहने वाला था। छह महीने पहले दौलत राम जाटव (Doulat Ram jatav) टीकमगढ़ की सिविल कम्पनी में काम करता था। वह से काम छूटने के बाद वह मण्डीदीप की कम्पनी में काम कर रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया उसकी मां प्रायवेट अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में उसका हार्ट का इलाज चल रहा है। घटना वाले दिन वह आनंद नगर स्थित भाई के मकान में मां के लिए खाना लेने आया था। अस्पताल खाना लेकर उसकी भाई और बहन चले गए थे। वह घर पर ही था। दोनों खाना देकर लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। मकान मालिक की मदद से दरवाजा खोला था। वह पंखे से फंदे पर झूल (Dolat Ram Jatav Suicide Case) रहा था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिपलानी पुलिस मर्ग 5/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़ें:   Corona Drug बताकर खिला दी नींद की गोलियां

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!