Bhopal News: विसर्जन में निगम बचाव दल में तैनात युवक की डूबने से मौत

Share

Bhopal News: परिजनों को पुलिस की कहानी पर नहीं रहा यकीन, कई दफ्तरों में की जा चुकी हैं शिकायतें, थाने में चेहरा देखते ही भगा देते हैं

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। गणेश-दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निगम की तरफ से बचाव दल में शामिल रहने वाले एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना दो सप्ताह पूर्व प्रेमपुरा घाट पर हुई थी। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की रातीबड़ थाना पुलिस कर रही है। लेकिन, युवक के परिजनों को पुलिस की कहानी पर ऐतबार नहीं हैं। उन्हें लगता है कि उसे डूबाकर मारा गया है।

घटना वाले दिन मृतक दोस्तों के साथ था

परिजनों ने बताया अतुल पवार पिता सुभाष पवार उम्र 23 साल टीटी नगर स्थित जवाहर चौक के नजदीक बारह दफ्तर स्थित बस्ती में रहता था। वह जो भी मजदूरी मिलती उसे कर लेता था। घटना 27 मई की दोपहर लगभग बारह बजे हुई है। जिसमें रातीबड़ पुलिस ने अतुल पवार (Atul Pawar) की मौत के मामले में मर्ग 35/26 कायम किया है। मामले की जांच हवलदार मनीष त्रिपाठी (HC Manish Tripathi) कर रहे हैं। पुलिस को किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियां पीएम रिपोर्ट में नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है। थाना प्रभारी रासबिहार शर्मा (TI Rasbihari Sharma) ने बताया कि घटना वाले दिन मृतक दोस्तों के साथ था। पुलिस को जिस व्यक्ति ने सूचना दी उसने बताया था कि शव अभी बाहर नहीं आया है। इसलिए मौके पर जाकर उसे बाहर निकालने गोताखोरों की मदद ली थी। परिजनों की तरफ से शिकायतें की जा रही है। लेकिन, हमारे पास ऐसे कोई भी तथ्य नहीं है जिस पर कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें:   MP IAS Transfer: दमोह के दंगल में "पहला" प्रशासनिक विकेट गिरा

परिजनों ने लगाए हैं यह आरोप

घटना वाले दिन अतुल पवार की मायके आई शादीशुदा बहन मंगला लोखंडे (Mangala Lokhande) से बातचीत भी हुई थी। उसके साथ जो दोस्त गए थे उनकी किसी व्यक्ति से मारपीट की बात पता चली थी। इसके अलावा मौत की सूचना उसके दोस्तों ने पुणे में रहने वाली बहन को फोन पर क्यों दी। जबकि दोस्त परिवार को जानते थे। परिजनों का कहना है कि वह अच्छा तैराक था और दुर्गा-गणेश प्रतिमा विसर्जन (Idol Immersion) में निगम प्रशासन की मदद करता था। उस व्यक्ति की डूबने से मौत होना परिवार को यकीन नहीं दिला रहा है। परिजनों की तरफ सेे इस सिलसिले में कई जगह शिकायतें की जा चुकी हैं। परिवार का कहना है कि पुलिस की तरफ से बारीकी से जांच की जाए तो डूबोकर मारने के पीछे जैसे तथ्य सामने आ सकते हैं। लेकिन, पुलिस जांच करना ही नहीं चाहती।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case : सगाई, गर्भपात के बाद दूसरी शादी
Don`t copy text!