Bhopal News: आटो ड्रायवर ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: तीन साल पहले पत्नी उसके बच्चों को लेकर छोड़ गई थी अकेला, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आटो ड्रायवर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की हैं। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले को खुदकुशी मान रही हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पत्नी वियोग को लेकर वह परेशान रहता था। हालांकि पुलिस को हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों की पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार हैं।

ननिहाल में रहते हैं बच्चे

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार उसको फांसी के फंदे पर लटके हुए उसके बड़े भाई ने देखा था। वह उस वक्त घर के पास गुरु बहन के घर खाना लेने गया हुआ था। मामले की जांच पीएसआई शत्रुघ्न (PSI Shatrughan) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव की पहचान रोहित साहू (Rohit Sahu) पिता कमलेश साहू उम्र 32 साल के रूप में हुई है। वह अशोका गार्डन स्थित एकता पूरी कॉलोनी (Ekta Puri Colony) में रहता था। वह किराये का ऑटो चलाने का काम करता था। उसके साथ छोटा भाई मोहित साहू (Mohit Sahu) भी रहता हैं। जांच में पता चला है कि रोहित साहू की पत्नी तीन साल पहले उसके बच्चों को छोड़कर किसी व्यक्ति के साथ चली गई थी। उसके दो लड़के हैं जिनकी उम्र 10 और आठ साल हैं। दोनों फिलहाल हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल में रहते हैं। आत्महत्या की यह घटना बुधवार रात हुई थी। मोहित साहू को उसका शव पंखे के एंगल में लटका मिला था। जिसके बाद वह उसे फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले गया था। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 36/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!