Bhopal Suicide Case: मौसी ने बेटे की तरह पाला, जवानी में सदमा दे गया

Share

Bhopal Suicide Case: पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक युवक ने फांसी (Bhopal Suicide Case) लगा ली। जिस युवक ने फांसी लगाई उसकी परवरिश मौसी ने की थी। उसने बचपन में ही उसको गोद ले लिया था। पुलिस का कहना है कि अभी कोई ठोस कारण सामने नहीं आए हैं। इधर, एक अन्य व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।

बचपन से की थी परवरिश

कटारा हिल्स थाना पुलिस ने बताया कि रविंद्र प्रसाद कुशवाह पिता नारायण सिंह उम्र 20 साल थी। रविंद्र मूलत: भिंड़ (Bhind) का रहने वाला था। उसकी मौसी सितारा देवी पति अनिल उम्र 36 साल सागर गोल्डन पॉम कटारा हिल्स में रहती है। शादी के बाद सितारा देवी (Sitara Devi) के कोई बच्चे नहीं है। इसी कारण उन्होंने रविंद्र को बचपन में गोद लिया था। रविंद्र (Ravindra Prasad Kushwaha Suicide) कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रहा था।

मौसा गए थे पिपरिया

परिजनों ने बताया घटना वाले सुबह अनिल किसी काम से पिपरिया (Pipriya) गए थे। सितारा देवी नीचे कॉलोनी में घुमने गई थी। रविंद्र घर में अकेला था। शाम साढ़े सात बजे जब मौसी घर लौटी थी। उन्होंने रविंद्र को आवाज दी थी। कुछ नहीं बोलने पर मौसी कमरे में पहुंची तो देखा रविंद्र दुपट्टे (Ravindra Prasad Kushwaha Hanging Case) का फंदा बनाकर पंखे से लटका है। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए थे। उन्हीं लोगों ने रविंद्र को फंदे से नीचे उतारा था। लेकिन, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: फंदे पर लटकी मिली दो दिन पुरानी लाश 

घर में बेहोश मिला

कटारा हिल्स पुलिस का कहना है कि परिजनों के अभी बयान नहीं हो सके हैं। रविंद्र सिंह कुशवाह के दोस्तों के संंबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, राजेंद्र सिंह तोमर पिता चंदन सिंह उम्र 60 साल निवासी तुलसी नगर थाना टीटी नगर का रहने वाला था। बुधवार रात परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में जेपी अस्पताल में भतीं कराया था। जहां रात साढ़े दस बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!