Bhopal News: अरेरा कॉलोनी में महिला से छेड़छाड़

Share

Bhopal News: खिड़की से भीतर घुसकर आरोपी बुरी नीयत से घर में दाखिल हुआ

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के हबीबगंज थाने में छेड़छाड़ का एक प्रकरण दर्ज हुआ है। यह घटना (Bhopal Molestation Case) अरेरा कॉलोनी में हुई थी। यहां एक सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली शादीशुदा महिला के घर खिड़की के रास्ते आरोपी घुस गया था। पुलिस आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

कर दिए थे कपड़े अस्त—व्यस्त

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार घटना 22—23 दिसंबर की दरमियानी रात लगभग तीन बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 23 दिसंबर की शाम लगभग सात बजे दर्ज की गई। पीड़िता की उम्र 25 साल है वह अरेरा कॉलोनी स्थित ई—4 में रहती है। वह सर्वेंट क्वार्टर में रहती है। इस मामले में आरोपी मनीष (Manish) है जो अपनी बहन के साथ अरेरा कॉलोनी इलाके में ही रहता है। पीड़िता का पति चौकीदारी करता है। घटना वाले दिन वह काम पर गया था। पीड़िता के घर की खिड़की का कांच टूटा है। जिसमें आना—जाना किया जा सकता है। यह बात आरोपी मनीष को पता थी। जिसका फायदा उठाकर वह उसमें दाखिल हो गया। उसने बुरी नीयत से पीड़िता के कपड़ों को अस्त—व्यस्त (Married Woman Crime News) किया। उसकी नींद खुल गई तो आरोपी उसी रास्ते भागने में कामयाब रहा। पति के आने के बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot Attempt: मिर्च झोंककर वृद्धा को लूटने की कोशिश
Don`t copy text!