Bhopal News: सरेराह महिला से अभद्रता

Share

Bhopal News: मनचले का राज उजागर करने से था नाराज, विरोध करने आए पति को भी पीटा

Bhopal News
कोहेफिजा थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) कोहेफिजा इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला के साथ सरेराह अभद्रता की गई। उस वक्त पति भी साथ में था। जिसने विरोध किया तो उसको आरोपी ने पीट दिया। आरोपी का चाल—चलन पहले से ठीक नहीं था। इसलिए महिला ने नौकरी छोड़ दी थी। यह बातें उसने दूसरी महिला को भी बताई थी। इसी बात से वह नाराज चल रहा था।

नौकरी छोड़ दी थी महिला ने

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार 07 सितंबर की शाम लगभग साढ़े पांच बजे धारा 341/354/354क/294/323/506 (रास्ते में रोककर, छेड़छाड़, हाथ पकड़ना, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने) का केस दर्ज किया है। घटना सईद नगर पेट्रोप पंप के नजदीक हुई थी। इस मामले में आरोपी शेखर राठौर (Shekhar Rathore) है। जिसको लोगों की मदद से उसको गिरफ्तार किया गया। पीड़िता की उम्र 40 साल है। वह कोतवाली इलाके में रहती है। आरोपी का कोतवाली में ही कार्यालय है। उसमें पहले कभी पीड़िता नौकरी करती थी। उस वक्त भी अभद्रता करने पर उसने नौकरी छोड़ दी थी। दूसरी महिला नौकरी करने आई तो उसके बारे में बता दिया। यह बात आरोपी को पता चल गई थी। घटना के वक्त पीड़िता का पति भी था। उसने रोका तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: केंद्र में तैनात अपर विकास आयुक्त का हैंडबैग चोरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!