Bhopal Murder Case: सिर कुचलकर महिला की निर्मम हत्या

Share

पहने हुए आधे जेवरात शरीर से गायब, रसोई के लिए महिला आई थी भोपाल

Bhopal Murder Case
सांकेतिक फोटो

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) सिर कुचलकर एक महिला की बेरहमी से हत्या (Bhopal Murder Case) कर दी गई। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना इलाके का है। पुलिस हत्या के मामले में थोड़ा शंका (Bhopal Murder Mystery) जता रही है। दरअसल, महिला के कुछ जेवरात शरीर से गायब है। पुलिस को लगता है कि कातिल ने जांच की दिशा से भटकाने के लिए ऐसा किया है। पुलिस को लगता है कि हत्या (Bhopal Brutal Murder Case) किसी करीबी ने की है। महिला भोपाल में एक रसोई में शामिल होने परिवार के साथ आई थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: गिरफ्तार हुए राजा के कातिल

बिलखिरिया पुलिस ने www.thecrimeinfo.com (द क्राईम इंफो डॉट कॉम) को बताया कि 55 वर्षीय रत्नी बाई (Ratni Bai) का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। देवी सिंह ने बताया कि उसकी मां रायसेन की रहने वाली थी। वह तीन दिन पहले ही अरजून पूरा गांव आए थे। यहां रतनी की बहन शांतिबाई के यहां रसोई का कार्यक्रम था। घटना (Madhya Pradesh Murder Mystery) से एक दिन पहले रात करीब 8 बजे वह उसके किसी रिश्तेदार के घर रतनी मिलने गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लोटी तो घर वाले उसे खोजते हुए निकले थे। रात भर उसकी तलाश करने के बाद भी वह कही नहीं मिली थी। उसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदी दर्ज करने के लिए थाने जाने की तैयारी कर ही ली थी। मंगलवार सुबह 8 बजे हरिपुरा स्कूल के पास कच्चे रास्ते में उसका शव मिला था। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: राठौर एंड मेहता एसोसिएट्स के तीन पार्टनर पर एफआईआर

यह भी पढ़ें: पुलिस के पास मंडला के कतिलों का सुराग

पुलिस ने बताया कि मृतका के सिर में दाई तरफ गहरी चोट का निशान मिला है। किसी व्यक्ति ने उस पर भारी वस्तु से प्रहार किया है। जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। इसके आलावा उसके पैर में पहनी एक चांदी की कडी भी आधी कटी हुई मिली है। उसे देखकर कहा जा सकता है कि यह उसके परिवारिक मामला हो सकता है। क्योंकि कोई भी व्यक्ति आधी चीज छोड़कर नहीं जाता है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उसके अलावा वह आरोपी के सुराग का पता लगा रही है।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!