Bhopal News: खेत में काम कर रही महिला की मौत

Share

Bhopal News: जहरीले कीड़े काटने की परिजनों ने दी डॉक्टरों को जानकारी

Bhopal News
नजीराबाद पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) नजीराबाद इलाके से मिल रही है। यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला को परिजन जहरीले कीड़े के काटने पर इलाज के लिए उसको ले गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय होंगे।

कीड़ा या सांप नहीं जानता परिवार

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 3 सितंबर की सुबह लगभग पौने बारह बजे हमीदिया अस्पताल से एक महिला के मौत की जानकारी दी गई थी। यह सूचना पुलिस को डॉक्टर पवन सिंह (Dr Pavan Singh) ने दी थी। नजीराबाद पुलिस मर्ग 35/21 दर्ज कर जांच करने पहुंची। मृतका की पहचान रसल बाई पत्नी घनश्याम वाल्मिक उम्र 50 साल के रुप में हुई। वह ग्राम बिलखो में रहती थी। वह खेत में काम कर रही थी। तभी उसको जहरीले कीड़े ने काट लिया था। जिसके बाद उसको शमशाबाद अस्पताल ले गए। वहां से उसको हमीदिया ले जाने की सलाह दी गई। यहां इलाज के दौरान रसल बाई (Rasal Bai) ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: डीसीपी हेडक्वार्टर ने दिया 31 कर्मचारियों को गिफ्ट
Don`t copy text!