MP Gangrape News: मैहर में महिला से फिर गैंगरेप

Share

MP Gangrape News: आठ दिन के भीतर एक ही आरोपियों ने दूसरी बार दिया वारदात को अंजाम, लूटपाट करके गहने लूटने का भी आरोप

MP Gangrape News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

मैहर/भोपाल। मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार को जमकर घेरे हुए हैं। कुछ दिन पूर्व ही रैली में हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलिस अधिकारियों से बहस की थी। अब इस ताजा घटना ने काफी झंकझोर दिया है।  घटना मैहर (MP Gangrape News) जिले के ताला थाना क्षेत्र की है। जिस महिला से गैंगरेप हुआ उसकी पहले रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई थी। हालांकि अभी तक किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक की तरफ से नहीं की गई है।

डीजीपी मैदानी अफसरों को दे रहे थे शिक्षा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला के साथ पहली बार 15 जून को गैंगरेप (Gangrape) हुआ था। उस वक्त उसके गहने भी आरोपियों ने लूट लिए थे। वह उस दिन ताला थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी। लेकिन, कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। पहली बार जब वारदात हुई तब वह बुआ के बेटे के साथ मंदिर जा रही थी। दोबारा उन्हीं आरोपियों ने 23 जून को उसी पीड़िता के साथ वारदात को अंजाम दिया। वह तब बुआ के घर जा रही थी। पुलिस ने दूसरी बार ज्यादती करने का पता चलने पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि अभी अन्य आरोपियों के नाम का खुलासा तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) भोपाल पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में मैदानी अफसरों को महिला हिंसा की रोकथाम केे लिए बोल रहे थे। इसके बावजूद मैहर (Maihar) की इस संवेदनशील वारदात ने पुलिस सिस्टम को बेनकाब कर दिया है। भोपाल शहर के ही कई थानों में सैंकड़ों आवेदन जांच के नाम पर वर्षों से धूल खा रहे हैं। जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Gangrape News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर फ्रॉड, दो संदिग्धों ने ऐंठ ली रकम
Don`t copy text!