MP Road Mishap: डिवाइडर पर चढ़कर सामने से आ रही कार पर ट्रक पलटा

Share

चार व्यक्तियों की दर्दनाक मौत, सगाई के लिए जबलपुर जा रहा था परिवार, सिवनी इलाके में हुई घटना

MP Road Mishap
सिवनी के नजदीक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार

सिवनी।  अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़कर कार पर पलट गया। दुर्घटना (MP Road Mishap) मध्यप्रदेश के सिवनी (Sivni) जिले की है। हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत (Sivni Road Accident) हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। परिवार एक सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर जा रहा था। दुर्घटना छपारा जबलपुर मार्ग पर धुनई घाटी के नजदीक हुई थी।
जानकारी के अनुसार घायलों को सिवनी जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार छपारा के भीमगढ़ निवासी साकिर अंसारी के भाई के लड़के की सगाई में जा रहा था। यह सगाई कार्यक्रम जबलपुर में रविवार को होना था। इसी समारोह में शामिल होने परिवार के 7 लोग कार में सवार होकर जबलपुर जा रहे थे। जैसे ही कार घुनई घाटी के पास पहुंची, तभी सामने से अनियंत्रित होकर आया ट्रक डिवाइडर पर चढ़ते हुए कार में जा घुसा। घटना का पता चलने पर खुशियां मातम में बदल गई।
(MP Road Misap) हादसे में शकीला बेगम पति शाकिद अंसारी, शाहिना बी पिता मोहम्मद शाकिद अंसारी, हसीना बी पति रियाज मोहम्मद और अख्तर खान पिता मजीद खान की मौत हो गई। जबकि शकीला बी, मोहम्मद साकिद अंसारी पिता स्वालीन अंसारी और शेख साबिर पिता शेख सवालीन अंसारी घायल हैं। दुर्घटना के बाद लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दुर्घटना में मृत लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल हादसे की मूल वजह सामने नहीं आई है। पुलिस तकनीकी कारणों का पता लगा रही है। दुर्घटना की वजहा से कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft News: एमबीबीएस छात्रा भीतर दे रही थी एग्जाम, बाहर उसका यह हुआ गायब
Don`t copy text!