Bhopal News: पिपलानी में महिला ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: आत्महत्या की वजह पर सस्पेंस बरकरार, भेल कर्मचारी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। महिला समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bhopal Suspicious News) हो गई। महिला की लाश फांसी (Bhopal Suicide News) के फंदे पर लटकी मिली थी। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) सिटी के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

अनंतश्री अस्पताल ने कर दिया रैफर

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 06 जनवरी की रात लगभग पौने बारह बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर शांता ने महिला के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान अफसाना शेख पति शेख मुख्तार उम्र 27 साल के रुप में हुई है। वह सौ क्वार्टर पिपलानी इलाके में रहती थी। परिवार मजदूरी करके जीवन बिता रहा है। अफसाना शेख (Afsana Shek) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिजन पहले अनंतश्री अस्पताल (Anantshree Hospital) ले गए थे। वहां से उसको हमीदिया अस्पताल भेज दिया था। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिपलानी पुलिस मर्ग 03/22 दर्ज कर जांच कर रही है। मामले की जांच एसआई कुलदीप खरे (SI Kuldeep Khare) के पास है।

इसलिए ले गए थे एम्स अस्पताल

इधर, पिपलानी पुलिस मर्ग 02/22 दर्ज कर एक मौत के मामले की जांच कर रही है। मृतक 54 वर्षीय सुनील मालवीय (Sunil Malviya) है। वह बीमा अस्पताल के पास रहते थे। वे पहले भेल में नौकरी करते थे। सुनील मालवीय को गले का कैंसर था। जिसका तीन—चार साल से इलाज चल रहा था। उनके मौत की सूचना एम्स अस्पताल से डॉक्टर वर्मा ने 06 जनवरी की रात पौने ग्यारह बजे दी थी। परिजनों से हुई पूछताछ में पता चला कि उनको खून की उल्टियां हुई थी। जिसके बाद एम्स अस्पताल ले गए थे।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   MP Vyapam Scam: मूल अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले दो व्यक्ति दोषी करार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!