Bhopal News: बीमारी से तंग मरीज ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: नवोदय अस्पताल में जबड़ों के ऑपरेशन के बाद गले के भीतर हो गया था जख्म

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के पिपलानी इलाके में दो व्यक्तियों ने खुदकुशी की है। दोनों घटनाओं में पुलिस को कोई सुसाइड (Bhopal Suicide News) नोट नहीं मिला है। एक व्यक्ति कैंसर पीड़ित था। जिसका नवोदय अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। उस ऑपरेशन के बाद उसके गले में जख्म हो गया था। इस कारण वह भोजन नहीं कर पा रहा था। पुलिस ने दोनों मामलों में अभी मर्ग कायम किया है।

पत्नी और बच्चे गए थे कार्यक्रम में

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 14 दिसंबर की शाम लगभग 6 बजे रामसेवक मीना ने फांसी लगाने की सूचना दी थी। यह घटना 12 दिसंबर की रात को हुई थी। फांसी लगाने वाला रामकुमार मीना पिता छोटेलाल मीना उम्र 36 साल है। वह हताईखेड़ा पठार में रहता था। वह तभी से होश में नहीं आया था। पुलिस को जांच में पता चला है कि रामकुमार मीना (Ramkumar Meena) को जबड़े का कैंसर था। इसका एक ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद उसको गले में घाव हो गया था। वह उस जख्म के कारण भोजन नहीं कर पा रहा था। पिपलानी पुलिस मर्ग 72/21 दर्ज किया है जिसकी जांच एसआई विजय सिंह कर रहे हैं। इसी तरह हमीदिया अस्पताल से राजा खान ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। पिपलानी पुलिस मर्ग 73/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक 35 वर्षीय अनिल बोरसे (Anil Borse) है जो कि इंद्रपुरी इलाके में रहता था। उसकी पत्नी और बच्चे परिवार में रिश्तेदारी में गए थे। मामले की जांच एसआई देवीराम (SI Devi Ram) के पास है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: सात फेरों का बंधन चार साल में ऐसे टूटा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!