Bhopal News: दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bhopal Suspicious Death) हो गई। यह घटनाएं भोपाल सिटी (Bhopal News) के कोलार और बजरिया थाना क्षेत्र की है। इसमें से एक सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। वह ​तीसरी मंजिल से गिरकर जख्मी हुआ था। उसको शराब पीने की बुरी लत लग गई थी। इसलिए उसको कुछ महीने पहले नौकरी से भी निकाल दिया गया था।

स्टाफ क्वार्टर में रहता था

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 13 मार्च की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर अशोक ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान गुना निवासी भगवान सिंह पिता हरकिशन सिंह उम्र 30 साल के रुप में हुई। वह राय पिंक सिटी में चौकीदारी का काम करता था। वहीं स्टाफ क्वार्टर में रहता भी था। भगवान सिंह (Bhagwan Singh) दो महीने से ज्यादा शराब पीने लगा था। उसको नौकरी से हटाने के लिए भी कहा गया था। घटना वाले दिन भी उसने शराब पी रखी थी। कोलार पुलिस मर्ग 22/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसी तरह तलैया पुलिस मर्ग 13/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जिसके संबंध में सूचना रामजी तिवारी ने दी थी। लाश सुल्तानिया अस्पताल के नजदीक बस स्टाप के फुटपाथ पर मिली थी। शव वृद्ध पुरुष का है जिसके भिखारी होने की जानकारी पुलिस को मिली है।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो पहिया वाहनों के बीच भिड़ंत, नाबालिग की मौत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!