Bhopal News: बालक समेत दो व्यक्तियों की हादसों में मौत

Share

Bhopal News: गटर में नहीं लगा था ढक्कन, जिसमें तीन साल का बालक समाया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। बालक समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) सिटी के शाहजहांनाबाद और गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। बालक बिना ढक्कन वाले गटर में गिर गया था। जबकि गांधी नगर में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

ऐसे हुआ था हादसा

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 23 फरवरी की दोपहर लगभग एक बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर गुप्ता (Dr Gupta) ने बच्चे के मौत की सूचना दी थी। मृतक ऋषभ खंडेलवाल पिता विजय खंडेलवाल उम्र 3 साल है। वह मदर इंडिया कॉलोनी में रहता है। उसके पिता विजय खंडेलवाल (Vijay Khandelwal) प्रायवेट नौकरी करते हैं। घटना वाले दिन ऋषभ खंडेलवाल (Rishabh Khandelwal) कॉलोनी में ही खेल रहा था। तभी वह खुले गटर में जाकर गिर गया। शाहजहांनाबाद पुलिस मर्ग 08/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसी तरह गांधी नगर पुलिस ने मर्ग 06/22 दर्ज किया है। यह सूचना भी हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर वीरेंद्र (Dr Virendra) ने दी थी। इसमें नजीराबाद के रुसल्ली गांव में रहने वाले 70 वर्षीय हरी सिंह (Hari Singh) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उन्हें आटो चालक ने टक्कर मारी थी।

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बहन को वीडियो कॉल करके लगाई फांसी
Don`t copy text!