Bhopal News: शहर में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: फॉरेन रिटर्न इंजीनियर की कवर्ड कैंपस में स्थित बंगले के भीतर मिली थी लाश

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। फॉरेन रिटर्न एक इंजीनियर की घर के भीतर लाश मिली है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के कोलार इलाके की है। उन्होंने अपने लिए घर में एक केयर टेकर भी रखा था। जिसने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। इधर, एक वृद्ध की इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत (Bhopal Suspicious Death) हो गई हैं। दोनों के शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

परिजनों के बयान होना बाकी

कोलार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात लगभग नौ बजे अरविंद ​दीक्षित (Arvind Dixit) ने एक वयोवृद्ध व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। मृतक की पहचान 82 वर्षीय गोविंद निपाने के रूप में हुई है। वह ए—ब्लाक क्वालिटी होम्स में रहते थे। गोविंद निपाने (Govind Nipane) का परिवार नासिक का रहने वाला है। वह अमेरिका में इंजीनियर थे। वहां से नौकरी छोड़कर काफी समय से अकेले रह रहे थे। उनकी देखरेख के लिए अरविंद ​दीक्षित घर आते थे। आने—जाने वाले ने देखा की वह ​नीचे फर्श पर लेटे हुए हैं। जब उन्हें जगाने पर भी उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई थी। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कोलार पुलिस मर्ग 05/22 दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक के संबंध (Govind Nipane Suspicious Death) में उसके परिजनों के बयान पुलिस ने अभी दर्ज ​नहीं हुए हैं। इधर, टीटी नगर पुलिस को शुक्रवार—शनिवार की दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर गुप्ता ने वयोवृद्ध व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। मृतक 70 वर्षीय महेश गौर है। टीटी नगर पुलिस मर्ग 05/22 दर्ज किया है। महेश गौर टीला जमालपुरा इलाके में रहते थे। वह भीख मांगता था। कई समय से वह 228 क्वार्टर खंडहर में रहते थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पानी की टंकी में तैरता मिला मासूम का शव

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!