Bhopal Cheating News, शातिर नटवरलाल का कारनामा, दो व्यक्तियों से हड़पे 53 लाख रूपए 

Share

Bhopal Cheating News: नौकरी लगाने, प्लॉट दिलाने, भेल में लीज की दुकान और मछली  ठेके के नाम पर ऐंठी रकम, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा आवेदन तब माने अवधपुरी थाने के प्रभारी शिवराज सिंह

Bhopal Cheating News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शातिर ठग के कारनामें जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे तो पुलिस विभाग सक्रिय हुआ। यह घटना भोपाल (Bhopal Cheating News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाला एक नटवरलाल कई लोगों को अपनी सरकारी विभाग में पहुंच बताकर ठगी की वारदात कर रहा था। वह भेल और रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देता था। इसके अलावा मछली पालन का ठेका दिलाने का भी झांसा देता था। मकान और दुकान के नाम पर भी पैसा ऐंठ रहा था। भोपाल शहर में उससे पीड़ित दो व्यक्ति अभी तक सामने आ चुके हैं। जिनसे जालसाज ने किस्त में 53 लाख रूपए ऐंठ लिए। अब पुलिस ने उसके खिलाफ अलग—अलग दो एफआईआर दर्ज की है।

यह बोलकर ली गई थी पीड़ितों से रकम

यह शिकायतें दिनेश केवट (Dinesh Kewat) पिता छोटल केवट उम्र 35 साल और अशोक सिंह (Ashok Singh) पिता हृदयानंद सिंह ने दर्ज कराई। इन दोनों पीड़ितों ने शिकायतें मुख्यमंत्री निवास से लेकर थाने में की थी। लेकिन, अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस ने पूर्व में कार्रवाई नहीं की थी। अब यह मुकदमा एसीपी गोविंदपुरा संभाग आदित्य तिवारी (ACP Aditya Tiwari) की जांच के बाद दर्ज किया गया। अरोपी किशोर सिंघाने (Kishore Singhane) हैं जो कि अवधपुरी स्थित समन्वय नगर (Samanvaya Nagar) में रहता है। पीड़ित दिनेश केवट ने बताया कि उसे रेलवे में नौकरी लगाने, समन्वय नगर में प्लॉट बेचने और छोटा तालाब में मछली पकड़ने की लीज दिलाने का झांसा देकर 26 लाख रूपए ऐंठ लिए गए। आरोपी किशोर सिंघाडे पिता ईएस भोई हैं जो कि कई अन्य लोगों के साथ जालसाजी कर चुका है। दिनेश केेवट बरखेड़ा पठानी (Barkheda Pathani) स्थित आराधना नगर (Aradhna Nagar) में रहता है। वह मछली का थोक कारोबारी भी है।

रिश्तेदारों के लिए देते गए रकम जिसे हड़प गया जालसाज

दिनेश केवट से रिश्तेदारों को भेल (BHEL) और रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर पैंसा ऐंठा गया। रिश्तेदारों ने आठ—आठ लाख रूपए आरोपी को दिए गए। आरोपी ने करीब 70 लाख रूपए लिए थे। जिसमें से उसने 19 लाख रूपए वापस कर दिए। बाकी रकम के लिए वह उन्हें घुमा रहा था। आरोपी ने पीड़ितों को झूठे केस में फंसाने के लिए कोरे स्टाम्प पेपर में भी हस्ताक्षर ले रखे हैं। दूसरी शिकायत अशोक सिंह ने थाने में दर्ज कराई। किशोर सिंघाने ने उनसे पूर्व के प्रकरण की ही तरह काम कराने का झांसा देकर पैंसा ऐंठा। अशोक सिंह भी आराधना नगर में रहते हैं। उनकी किराना दुकान है जहां आरोपी आता—जाता था। पीड़ित को सीहोर (Sehore) की जमीन बेचने का झांसा दिया था। इसके लिए मार्च, 2020 में टोकन मनी भी ली थी। आरोपी करीब 27 लाख रूपए अशोक सिंह से ऐंठ चुका था। आरोपी ने पीड़ित के भाई मनोज सिंह (Manoj Singh) को भेल की दुकान लीज पर दिलाने का झांसा दिया था।

एक साल पहले थाना पहुंचा था मामला

Bhopal Cheating News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

अशोक सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी साक्षी सिंह (Sakshi Singh) को रेलवे में जॉब दिलाने के नाम पर (Bhopal Cheating News) भी उसने पैंसा ऐंठ लिया। आरोपी किशोर सिंघाड़े का भई संजीव सिंघाडे (Sanjeev Singhre) भेल में नौकरी करता है। उसका नाम लेकर वहां नौकरी लगाने का झांसा देता था। इस फर्जीवाड़े की रिपोर्ट अवधपुरी थाने में अप्रैल, 2022 में की गई थी। लेकिन, पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की थी। जिस कारण मुख्यमंत्री निवास में इस मामले को पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों ने तमाम सबूत और गवाहों के आधार पर 107—108/23 धारा 406/420 (गबन और जालसाजी का प्रकरण) दर्ज किया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑन डोर मॉल संचालक पर एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!