Bhopal Dowry Case: भोपाल में दहेज प्रताड़ना के दो मुकदमे दर्ज

Share

दहेज में मांगे 5 और 8 लाख रूपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दहेज प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) के दो मुकदमे महिला थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं। ससुुराल वालों की यातना और रोज—रोज की प्रताड़ना (Bhopal Hindi Crime News) से तंग आकर महिलाएं थाने पहुंची थी। दोनों ही मामलों में ससुराल वाले 5 और 8 लाख रूपए दहेज में मांग रहे थे। महिला थाना पुलिस ने मामला (Crime Against Woman) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला थाना पुलिस ने द क्राईम इंफो डॉट कॉम www.thecrimeinfo.com को बताया कि 23 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि वह जहांगीराबाद में परिजनों के साथ रहती है। उसकी शादी अफसर कॉलोनी निवासी हाफिज कुरैशी के साथ हुई थी। परिजनों ने उसे दहेज में गृहस्थी के सामान के अलावा 5 लाख रूपए भी दिए थे। शादी के कुछ समय तक तो ससुराल में सबकुछ ठीक चला। लेकिन, अचानक उसे किसी ना किसी तरह से परेशान करना शुरू कर दिया था। जब पीड़िता ने विरोध किया तो ससुराल में उसके साथ मारपीट होने लगी थी। उस पर मायके से 8 लाख और लाने के लिए दबाव डालने लगेे। जिसके बाद वह महिला थाने पहुंची और आरोपी हाफिज, अनस, नजमा, आबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इसी तरह महिला थाना पुलिस ने 34 वर्षीय महिला की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। महिला की शादी 2017 में गोविंद गार्डन निवासी मनीष दुग्गल से हुई थी। उस दौरान उसके परिजनों ने उसे दहेज में 5 लाख रूपए दिए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के नाम पर ताने मारते थे। इस संबंध में उसने मनीष ने भी बात की थी। वह उसका ही साथ देता था। लेकिन, उसकी सास कवल जीत सिंह को यह बात रास नहीं आती थी। वह पति के कान भरा करती थी। जिसके बाद मनीष भी ससुराल वालोें की बोली बोलने लगा था। मनीष ने उसे मारना—पीटना शुरू कर दिया था। जिससे तंग आकर महिला उसके परिजनों के पास लाला लाजपत नगर में आ गई थी। परिजनों ने इस संबंध में ससुराल वालों से बात की तो बेटी को वापस भेजने के साथ 5 लाख रूपए मांगने लगे। इस घटना के बाद महिला थाने पहुंची और पति मनीष, सास कवलजीत सिंह और ससुर कुलदीप दुग्गल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Police Constable Suicide Attempt : आईपीएस एसोसिएशन ने भी चेताया था, फोर्स अकेला महसूस न करे

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!