Bhopal Traffic News: एसीपी और इंस्पेक्टर ने पीछा करके नशे में धुत वाहन चालक को दबोचा

भोपाल। ट्रेफिक सिग्नल को नजर अंदाज करके एक युवक भागा। उसे ट्रेफिक पुलिस के अधिकारियों ने पीछा करके दबोचा। यह घटना भोपाल (Bhopal Traffic News) शहर के कोलार रोड इलाके की है। चालक नशे की हालत में था और उसके वाहन में नंबर भी नहीं था। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
नशे की हालत में था थार चालक
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में कोलार रोड थाने में ट्रैफिक कांस्टेबल उमेश मेहता (Umesh Mehta) ने प्रकरण दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वे मंदाकिनी चौराहे पर लगे ट्रेफिक सिग्नल (Traffic Signal) ड्यूटी पर थे। तभी जेके अस्पताल (JK Hospital) की तरफ से बिना नंबर की थार (Thar) आई। वह ट्रेफिक सिग्नलत का उल्लंघन करने जा रहा था। उसे रोककर पीछे करने के लिए बोला। वहां मौके पर एसीपी देवेंद्र सिंह यादव (ACP Devendra Singh Yadav) और निरीक्षक संजय सूर्यवंशी (Sanjay Suryavanshi) भी थे। दोनों ने उस वाहन चालक को कांस्टेबल मदद से बुलाया तो वह ट्रेफिक सिग्नल को नजर अंदाज करके भागने लगा। यह देखकर सभी अधिकारी उसका पीछा करने लगे। वाहन चालक वापस मुड़कर जेके अस्पताल की तरफ भागने लगा। उसे बमुश्किल दबोचा गया। घटना 23 जून की रात रात लगभग नौ बजे हुई थी। वाहन चालक ने अपना नाम प्रिंस विश्वकर्मा पिता दशरथ प्रसाद उम्र 19 साल बताया। वह नशे की हालत में थार चला रहा था। वह मूलत: रीवा (Rewa) जिले के मऊगंज का रहने वाला है। फिलहाल प्रिंस विश्वकर्मा (Prince Vishwakarma) इंद्रपुरी में (Indrapuri) स्थित सी-सेक्टर में रहता है। पुलिस को थार वाहन के भीतर एमपी-13-जेडएच-6911 नंबर प्लेट मिली है। पुलिस वाहन मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है। वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, ट्रफिक नियमों की अवहेलना करने समेत अन्य धाराओं में प्रकरण 369/26 दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि चालक के खिलाफ उसके वाहन चलाने के लायसेंस को निरस्त कराने भोपाल परिवहन अधिकारी से भी पत्राचार किया जाएगा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।