Bhopal News: एएसआई की कार क्षतिग्रस्त

Share

Bhopal News: सुलह करने का प्रस्ताव लेकर आए आरोपियों ने अभद्रता की तो थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जिला विशेष शाखा में तैनात एएसआई के साथ अभद्रता की गई। इससे पहले उनके चार पहिया वाहन को ट्रेक्टर ने टक्कर मारकर नुकसान पहुंचा दिया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़़ इलाके की है। उसी बात पर सुलह के लिए आरोपी उनके निवास पर आए थे। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ट्रेक्टर चालक ने कार में मारी टक्कर

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार गौरा गांव निवासी 51 वर्षीय शिव कुमार तिवारी  एएसआई हैं। उनकी घर के बाहर कार (Car) एमपी-04-वायएच-7689 खड़ी थी। जिसमें 23 जून की सुबह ट्रेक्टर (Tractor) चालक ने टक्कर मार दी थी। टक्कर कार के पिछले हिस्से में लगने से क्षतिग्रस्त हो गई। उस वक्त वह सुधरने का बोलकर चला गया। उसके बाद शाम को घर पर अजान सिंह मारण (Ajan Singh Maran) और उनका बेटा पंकज मारण (Pankaj Maran) आए। उनके साथ ट्रैक्टर चालक भी थे जो कार को सुधारने से मुकर गए। वहां विवाद करते हुए शिव कुमार तिवारी (ASI Shiv Kumar Tiwari) से गाली-गलौज करते हुए धमकाया गया। आरोपी पिता-पुत्र ने उनसे मारपीट भी कर दी। रातीबड़ थाना पुलिस ने इस मामले में 23 जून की रात प्रकरण 234/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: नौकरी का झांसा देकर छात्र के खाते से निकाली रकम 
Don`t copy text!