Bhopal Crime: दहेज प्रताड़ना के तीन मामले दर्ज

Share

एक ही दिन में महिलाओं के शोषण संबंधी तीन मामले दर्ज

Bhopal Crime
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Crime) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime) शहर के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना (Bhopal Dowry) और मारपीट के तीन मामले दर्ज किए गए है। इन सभी मामलों (Bhopal Molestation) में आरोपी पति और उसके परिजन हैं। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी संबंधित कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले जहांगीराबाद निवासी जुनैद खान (Juned Khan) के साथ हुई थी। शादी के वक्त ससुराल वालों ने दहेज में जो भी मांग की थी वह उसके मायके वालों ने पूरी कर दी थी। शादी के कुछ महीनोें बाद ही आरोपी पति और उसके ससुराल वालों ने उसके साथ दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जिसकी सूचना उसने मायके वालों को दी थी। मायके वालों ने ससुराल वालों के साथ बातचीत करके दोनों का समझौता कराया था। कुछ समय सही रहने के बाद ससुराल वालों ने उसके साथ फिर वही सब हरकत शुरू कर दी थी।

दूसरा मामले में आरोपी पति कैलाश नाहर (Kailash Nahar) और उसके माता—पिता हैं। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी नव जीवन कॉलोनी में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। मायके वालों ने ससुराल वालों को कई बार समझाईश देने की कोशिश की थी। लेकिन, वह हरकतों से बाज नहीं आए थे।

यह भी पढ़ें:   MP Cop Gossip: सतपुड़ा की आग से क्राइम ब्रांच की धड़कने हुई तेज

वहीं तीसरे मामले की पीड़िता कोलार की रहने वाली है। उसकी शादी महाराष्ट्र में रहने वाले संदीप परमार (Sandip Permar) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने शादी में दिए गए दहेज को लेकर ताने मारने शुरू कर दिए थे। उनका यह बोलना था कि इसकी जगह किसी और लड़की के साथ शादी हुई होती तो वह अच्छा दहेज लेकर आती। जिसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद महिला मई, 2018 से अब तक मायके में रहने को मजबूर हैं। बीच में कई बार मायके वालों ने पति को समझाने की कोशिश की थी। पर वह उसे महाराष्ट्र से लेने वापस नहीं आए थे। जिससे तंग आकर महिला ने महिला थाने में आरोपी संदीप के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!