Bhopal Theft: ढ़ाई लाख नकद और 20 तोला सोना चोरी

Share

भोपाल के बुक्स सेलर और फर्नीचर कारोबारी के सूने मकानों पर चोरों का धावा

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh Crime) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime) में लुटेरों के साथ—साथ चोरों का भी आतंक (Bhopal Stolen) बना हुआ है। चोरी की घटनाएं (Bhopal Theft) तलैया और पिपलानी थाना क्षेत्र की है। चोरों ने तलैया में बुक्स सेलर और पिपलानी में फर्नीचर कारोबारी के सूने मकानों को अपना निशाना बनाया। चोर दोनों जगहों से ढ़ाई लाख रुपए नकद और करीब 20 तोला सोनी चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस इस संबंध में थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाशों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल कोई सुराग इन घटनाओं (Bhopal Crime) को लेकर पुलिस को नहीं मिला है।
तलैया थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुरा निवासी योगेश प्रभाकर वैद्य ने द क्राइम इंफो डॉट कॉम www.thecrimeinfo.comको बताया कि वे किताब का व्यापार करते हैं। उनकी महाराष्ट्र के मुंबई शहर में किताबों की दुकान है। इसी दुकान के सिलसिले में वे महाराष्ट्र गए हुए थे। दो महीने पहले योगेश के माता—पिता मुंबई चले गए थे। वह इस कारण अक्सर बीच—बीच में महाराष्ट्र आया—जाया करते थे। वह 10 जनवरी को भोपाल से निकले थे। उनके पड़ोसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी की उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। सूचना मिलते ही वह रात करीब 10:30 बजे भोपाल परिवार के साथ वापस लौटे थे। आने पर उन्होंने देखा की उसके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉक टूटा पड़ा था। जिसमें करीब 2.5 लाख कैश के अलावा सोने के जेवरात करीब 14 तोला गायब थे। इस घटना की रिपोर्ट उन्होंने तलैया पुलिस को दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पेड़ पर लटकी मिली लाश

इसी तरह पिपलानी थाना पुलिस ने द क्राईम इंफो डॉट कॉम से बातचीत में बताया कि वह आर अरविंद पिता ए रविंद्र उम्र 31 साल के सूने मकान में चोरी हो गई। परिवार यहां गोपाल नगर पिपलानी में रहता है। उनकी होशंगाबाद रोड पर हिंद वियर नाम से फर्नीचर की दुकान है। उनके चाचा ए उमाशंकर और ए सुरेश भी साथ में रहते है। शुक्रवार 17 जनवरी को पूरा परिवार घर में ताला लगाकर शिर्डी दर्शन के लिए गया था। वहां से 19 जनवरी की सुबह 10:45 बजे वह घर वापस लौटे थे। मैन गेट का ताला कटा पड़ा था। अंदर जाने पर दूसरी तरफ चाचा के कमरे का भी ताला कटा था। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसमें उसके कमरे करीब सोने की चैन—बाली, चांदी के सिक्के सामान आदी चोरी चला गया। घटना के बाद उन्हेंने पिपलानी पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई है।

अपील
www.thecrimeinfo.com विज्ञापन रहित दबाव की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। इसलिए हमारे फेसबुक पेज www.thecrimeinfo.com के पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!