Bhopal News: भाजपा नेता के सूने मकान में चोरों का धावा 

Share

Bhopal News: पंद्रह तौला सोना, चार किलो चांदी और दो लाख रुपए नकद बटोर ले गए चोर, मां के निधन होने पर मकान में ताला लगाकर पुश्तैनी घर गया था पूरा परिवार

Bhopal News
घटना स्थल का चित्र। इस तरह वारदात को अंजाम देकर भागे चोर।

भोपाल। भाजपा नेता के सूने मकान का ताला चोरों ने तोड़ दिया। मकान में चप्पे—चप्पे की तलाशी लेने के बाद शातिर चोर करीब पंद्रह तौला वजनी सोने के जेवरात, चार किलो वजनी चांदी के जेवरात के अलावा नकदी दो लाख रुपए ले गए। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर संदेहियों को दबोचने के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

क्षेत्र में सक्रिय नेता है

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार वारदात करोंद स्थित रतन कॉलोनी (Ratan Colony) में हुई। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता विनोद  पलिया (Vinod Paliya) का मकान है। उनकी माता का 04 मार्च को देहांत हो गया था। यह पता चलने पर पूरा परिवार ताला लगाकर सांची में स्थित मढ़ा गांव चला गया था। विनोद पलिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाहक है और मुख्यमंत्री जन कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भी है। इसके अलावा वे त्रिदेवी मां वैष्णों जन कल्याण दरबार समिति के प्रदेश अध्यक्ष भी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह किराएदार करुणा बाई और पड़ोस में रहने वाले चाचा करण सिंह (Karan Singh) ने  चोरी होने की जानकारी फोन पर दी थी। दरवाजा खुला पाकर आस—पास रहने वाले लोग हालचाल जानने पहुंचे थे। लेकिन, लोगों को दरवाजा तो खुला मिला पर सामान घर में बिखरा हुआ था। प​लिया ने बताया घर में 15 तोला सोना, चार किलो चांदी सहित नगद दो लाख रुपए थे। घर का ताला गैलरी में टूटा हुआ मिला। चोरों ने वारदात करने के लिए अलमारी का पल्ला ही निकाल दिया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। जिसमें एक संदेही आते—जाते दिख रहा है। पुलिस ने 297/24 धारा 457/380 (रात में ताला तोड़कर चोरी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा 08 मार्च की दोपहर सवा एक बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अवैध शराब के साथ आटो चालक गिरफ्तार 
Don`t copy text!