Bhopal News: मेपल मॉल के सामने दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया, चोरी के अलग—अलग मामले दर्ज, चोरी गई संपत्ति जानने के बाद उसकी कीमत जानकार आप हैरान रह जाएंगे
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2022/08/GridArt_20220817_104732179-300x225.png)
भोपाल। दुकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों रूपए का माल ले गए। इसमें हैरानी वाली बात यह है कि एक दुकान को पुलिस गुमठी मान रही है। जबकि दूसरी वर्कशॉप दुकान को वह दुकान ही मान रही है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थना क्षेत्र की है। यहां अमूमन प्रकरण बेहद आसानी से दर्ज नहीं हो पाते। उसके बावजूद अलग—अलग दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सूत्र खबर दे रहे हैं कि पुलिस को वारदात करने वाले कुछ संदेहियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
चोरी गए माल पढ़ ले फिर कीमत आप तय करें
मिसरोद पुलिस ने 26 मार्च को 114—115/23 के दो मुकदमे दर्ज किए। दोनों प्रकरण चोरियों से जुड़े हैं। यह घटना आसिमा मॉल के सामने हुई। पुलिस एक गुमठी बता रही है जो कि शैलेन्द्र सिंह चौहान (Shailendra Singh Chouhan) की है। उनके यहां से गैस भट्टी, थर्मस, बर्तन चोरी गया है। जिसकी कीमत पुलिस 20 हजार रूपए बता रही है। इसी तरह दूसरी दुकान इसरार खान की थी। वे पुल बोगदा स्थित मुकद्दस नगर में रहते हैं। इसरार खान (Israr Khan) की मेपल मॉल के सामने जारा टायर के नाम से दुकान है। घटना 25 मार्च की शाम को हुई थी। उस वक्त इसरार खान रोजे खोलने अपने घर चले गए थे। अगली सुबह चोरी होने की जानकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने उन्हें दी थी। उनकी दुकान से हवा भरने की दो कंप्रेशर मशीन, टायर खोलने की टॉमी, हथोड़ा, पाने, दो स्टेपनी, बाइक के ट्यूब चोरी चले गए। पुलिस ने चोरी गए माल की कीमत 50 हजार रूपए बताई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।