Bhopal News: शहर में तीन स्थानों पर चोरी

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात नगदी समेत करीब पौने दो लाख रुपए का माल चोरी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर के तीन स्थानों पर चोरी की वारदातें (Robbery case) हुई है। यह घटनाएं भोपाल सिटी (Bhopal News) के रातीबड़ और एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। रातीबड़ इलाके से सेंट्रीग की प्लेंटे चोरी गई है। जबक एमपी नगर इलाके में एक मकान को निशाना बनाया गया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब पौने दो लाख रुपए बताई है।

इन्होंने दर्ज कराया मामला

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 18 मार्च को धारा 380 सादा चोरी के दो मुकदमे 134—135/2022 का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत बलदेव सिंह पिता बिंदा अहिरवार उम्र 58 साल और नितिन मारन पिता भगवान सिंह मारन उम्र 19 साल ने दर्ज कराई है। यह घटनाएं नीलबड़ और मारन काम्पलेक्स के नजदीक हुई है। बलदेव सिंह (Baldev Singh) सड़क बनाने वाली कंपनी में मुंशी है। जिसको नाली बनाने का ठेका मिला है। इसी काम के लिए सेंट्रीग प्लेटें लगी थी। जबकि नितिन मारन आईईएस कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता भगवान सिंह मारन ठेकेदारी का काम करते हैं। जिसके लिए उनके गोदाम में सेंट्रीग प्लेटें लगी थी। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति 57 हजार रुपए बताई है। इसी तरह एमपी नगर थाना पुलिस ने 18—19 मार्च की दरमियानी रात लगभग सवा बारह बजे 145/22 धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज कराया है। शिकायत अर्जुन नगर निवासी सिरिन (Shirin) पिता गुड्डू उम्र 24 साल ने दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया घटना वाले दिन वह सिहोर चली गई थी। वहां से लौटकर देखा की दरवाजा टूटा था। अलमारी में रखे सोने—चांदी के जेवरात नगदी 60 हजार कुल कीमत करीब 95 हजार का माल चोरी (Theft Case) हुआ ​है।
नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft News: एमबीबीएस छात्रा भीतर दे रही थी एग्जाम, बाहर उसका यह हुआ गायब

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!