Bhopal News: नाबालिग लड़की से करता था प्यार, फांसी पर झूला

Share

Bhopal News: बिहार में रहने वाले माता—पिता ने लड़की से दूर रिश्तेदारों के यहां भेजा था

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) पिपलानी इलाके से मिल रही है। यहां एक वृद्ध समेत दो व्यक्तियों की मौत हुई है। एक युवक ने फांसी लगाई है। वह बिहार (Bihar) का रहने वाला है। युवक के एक नाबालिग लड़की से संबंध थे जो परिवार को पसंद नहीं थे। इसलिए उसको सुधरने के लिए रिश्तेदारों के यहां भेजा गया था।

गरीब परिवार नहीं जुटा पाया 25 हजार

पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 21 जून की शाम लगभग 7 बजे फांसी लगाने की सूचना मिली थी। फांसी 18 वर्षीय ज्ञान प्रकाश (Gyan Prakash) ने लगाई थी। वह मूलत: बिहार का रहने वाला था। यहां वह फूफा राजेश प्रभात (Rajesh Prabhat) के घर न्यू शिव नगर में रहता था। मृतक पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसके पुश्तैनी गांव में उसके एक नाबालिग के साथ रिश्ते थे। यह बात परिवार को पता चल गई थी। इस कारण उसको रिश्तेदार के घर सुधरने के लिए भेजा था। तभी से वह परेशान रहता था। वह पढ़ाई तो करता था लेकिन उदास रहता था।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

बाथरुम में गिरने से मौत

पुलिस को मोबाइल कॉल डिटेल में नाबालिग का नंबर भी मिला है। जिसमें कई बार उसको कॉल लगाया गया है। परिवार काफी गरीब है। एम्बुलेंस ने बिहार शव ले जाने के लिए 25 हजार रुपए मांगे थे। इस कारण परिजनों से बातचीत के बाद शव फूफा को सौंप दिया गया है। इधर, पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 21 जून की शाम लगभग साढ़े चार बजे जेपी अस्पताल से एक व्यक्ति के मौत की जानकारी मिली थी। शव की पहचान 54 वर्षीय लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा (Laxmi Narayan Vishwkarma) के रुप में हुई। वह परिवार के साथ बिजली नगर में रहता था। वह घटना के वक्त बाथरुम गए थे। जहां वह फिसलकर गिर गए थे। परिजन अस्पताल ले गए थे। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्रकार के सूने घर में हुई चोरी
Don`t copy text!