Bhopal News: फ्लैक्स प्रिंटिंग कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस को मिला सुसाइड नोट, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। फ्लैक्स प्रिंटिंग कंपनी के एक कर्मचारी का शव फांसी के फंदे पर पुलिस को मिला है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) सिटी के कोलार थाना क्षेत्र की है। घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी बीमारी के संबंध में खुलासा किया है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पत्र में लिखी थी यह बातें

कोलार थाना पुलिस को 31 मार्च की सुबह लगभग आठ बजे केएन शर्मा (KN Sharma) ने एक व्यक्ति के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान 40 वर्षीय नीरज जोशी (Neeraj Joshi) के रूप में हुई है। वह समृधि परिसर में रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता स्वर्गीय सतीश जोशी (Satish Joshi) सरकारी दफ्तर के कर्मचारी थे। उसकी पत्नी को पेंशन मिलती थी। नीरज जोशी फ्लैक्स प्रिंटिंग कंपनी में जॉब करते थे। लेकिन, कुछ समय पहले उन्हें पता चला की वह ओरल कैंसर से पीड़ित है। बीमारी के कारण उन्होंने काम छोड़ दिया था। परिवार में वह उनकी मां पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनकी बेटी नौ साल और बेटी की उम्र चार साल है। घटना वाले दिन पत्नी किचन में काम कर रही थी। जब वह कमरे में आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों की मदद से दरवाजा खोला था। नीरज की लाश बैडरूम में पंखे से लटक रही थी। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने कैंसर से परेशान होकर आत्महत्या करने बात लिखी है। कोलार पुलिस मर्ग 28/22 दर्ज कर मामले की जांच एसआई रविंद्र चौकले (SI Ravindra Choukle) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती व्यक्ति ने तोड़ा दम

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!